Anupama: इस पुराने किरदार की हो रही फिर से शो में वापसी! अमेरिका में बनेगा अनुपमा का हमदर्द

Anupama: टीवी शो अनुपमा में लीप आ गया है और अब कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प हो गई है. सीरियल में अब अनुपमा और अनुज अलग हो गए है और एक साथ नहीं है. छोटी अनु की अनुपमा से मुलाकात हो गई है. इस बीच कहानी में नया टर्न आने वाला है. एक पुराने किरदार की वापसी हो रही है.

टीवी शो अनुपमा की कहानी अब अमेरिका में दिखाई जा रही है. अनुज और अनुपमा अमेरिका में है, लेकिन एक-दूसरे से काफी दूर है. कहानी पांच साल आगे बढ़ गई है.

अनुपमा में लीप से पहले समर की मौत हो गई थी और उसके जाने के बाद अनुपमा काफी टूट सी गई थी. समर की मौत से फैंस काफी निराश हो गए थे और शो की टीआरपी काफी घट गई.

सीरियल गॉसिप की रिपोर्ट के अनुसार,निर्माताओं ने समर के किरदार को आरक्षित कर लिया है और संभावना है कि वह शो में दोबारा एंट्री करेगा. हालांकि वो अपनी मां से अमेरिका में मिलेगा या भारत में, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

इस ट्विस्ट पर अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर ऐसा होता है, अनुपमा में बहुत बड़ा ट्विस्ट आएगा. समर की पत्नी डिंपी है और उन दोनों का एक बच्चा अंश है.

अनुपमा में जब समर लौटेगा तो क्या होगा. इतना तय है कि समर के आने से बहुत सारा ड्रामा दर्शकों को देखने मिलेगा. वहीं, धीरे-धीरे डिंपी तपिश के प्यार में पड़ रही है. बता दें कि समर का रोल सागर पारेख ने निभाया था.

समर की मौत की वजह से अनुपमा की टीआरपी काफी गिर गई थी. राजन शाही ने टेलीचक्कर से बात करते हुए कहा था, वो जानते थे कि समर की मौत पर रिएक्शन क्या आएगा क्योंकि वो इसे उत्सव के दौरान दिखा रहे थे.

राजन शाही ने कहा, उन्होंने कहा कि वह डेथ ट्रैक के अपने फैसले पर कायम हैं क्योंकि वह लंबी अवधि की प्रक्रिया के बारे में सोच रहे हैं और जब कोई ऐसे शो बनाता है तो एक समय आएगा जब इसमें गिरावट आएगी.

खबरें थी कि अनुपमा छोड़ने के बाद सागर पारेख डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 में नजर आएंगे. हालांकि ऐसा नहीं हुआ. फैंस उन्हें नये शो में देखने के लिए काफी बेताब है.

अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो अनुपमा अमेरिका में शेफ का जॉब करती है. जबकि अनुज वहां अपना बिजनेस चलाते है और छोटी अनु के साथ रहते है. दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए है.

आध्या की मुलाकात अपनी मां अनुपमा से हो गई है, लेकिन वो काफी दुखी है. वो खुद से वादा करती है कि वो अनुज और अनुपमा को कभी मिलने नहीं देगी.

Also Read: Anupama की गिरती टीआरपी पर शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने तोड़ी चुप्पी, कहा- समर की मौत से पहले उन्होंने…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >