Anupama: क्या रूपाली गांगुली की वजह से शो को छोड़ रहे हैं कलाकार, काव्या के एक्स हसबैंड ने बताया सच

Anupama: अनुपमा में जबसे 15 साल का लीप आया है, तबसे कई कलाकारों ने शो को अलविदा कहा है. खबरें थी कि रूपाली गांगुली की वजह से स्टार्स जा रहे हैं. अब रुशद राणा ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा ने हाल ही में 15 साल का लीप लिया है. जिसके बाद कई स्टार्स ने शो छोड़ दिया और नए स्टारकास्ट की एंट्री हुई. बड़ी आध्या के तौर पर अलीशा परवीन नजर आ रही हैं. वहीं शिवम खजुरिया उनके लवर के रोल में है. इससे पहले सुधांशु पांडे और काव्या के रोल में नजर आने वाली मदालसा शर्मा ने भी सीरियल को अलविदा कह दिया था. जाते-जाते एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में रूपाली गांगुली को ‘दोगला’ कहा था. उन्होंने कहा कि वह पीठ पीछे बात करती हैं. अब रुशद राणा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इसपर बात की.

क्या रूपाली गांगुली की वजह से स्टार्स छोड़ रहे हैं अनुपमा

राजन शाही का लोकप्रिय नाटक अनुपमा सुर्खियों में बना हुआ है. जब भी सह-कलाकारों ने शो छोड़ा, निर्माता राजन शाही और रूपाली दोनों को आलोचना का सामना करना पड़ा. राणा ने सिद्धार्थ कानन के साथ एक इंटरव्यू में कहा, “व्यक्तिगत रूप से, रूपाली और राजन शाही के साथ मेरा बहुत अच्छा रिश्ता था. अपने काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित, मुझे नहीं लगता कि वह ऐसे चीजों में शामिल होगी, जो दूसरों को दूर कर देगी.”

रुशद राणा ने रूपाली गांगुली को लेकर क्या कहा

उन्होंने कहा, मदालसा के साथ क्या हुआ, वो मुझे नहीं पता, लेकिन जहां तक मेरा सवाल है, मैं इस बारे में कुछ भी नहीं जानता हूं, रूपाली एक अच्छी अभिनेत्री हैं और अपना काम बहुत ईमानदारी से करती हैं. वह किसी को गिराने के लिए इस हद तक नहीं जाएंगी. अब किरदार को लेकर रुशद राणा ने कहा, अनुपमा का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं, मैने ये शो खुद से नहीं छोड़ा, बल्कि मेरा किरदार खत्म हो गया.

Also Read- Anupama: कौन है नयी आध्या, जो बनेगी बूढ़ी अनु की सपोर्ट सिस्टम, क्या अनुज को खोज पाएगी दोनों मिलकर

Also Read Anupama: रोनित रॉय ने लीप के बाद शो में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने किसी भी किरदार…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >