Anupama: अनुज के बाद रूपाली गांगुली भी छोड़ रही राजन शाही का शो अनुपमा? आएगा लीप, होगी नये किरदारों की एंट्री

Anupama: रूपाली गांगुली अनुपमा में लीड रोल निभाती है. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि एक्ट्रेस शो छोड़ने वाली है. साथ ही ऐसा कहा जा रहा कि शो में कई बड़े बदलाव होने वाले हैं.

Anupama: हिट टीवी शो अनुपमा की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है. रूपाली की पहचान अनुपमा की वजह से आज घर-घर में हो गई है. उनकी शो कई महीनों से टीआरपी लिस्ट में नंबर एक पर थी, लेकिन कुछ हफ्तों से शो की रेटिंग कम हुई है. शो पहले नंबर से गिरकर अब चौथे नंबर पर आ गया है. दूसरी तरफ अलीशा परवीन को शो से निकालने के बाद शो काफी चर्चा में आ गया था. राही का रोल निभा रही अलीशा को मेकर्स ने रातों-रात शो से रिप्लेस कर दिया. इस बीच सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि रूपाली गांगुली जल्द ही राजन शाही के शो को अलविदा कह सकती है.

क्या रूपाली गांगुली सीरियल अनुपमा को कहेगी अलविदा?

अनुपमा में 15 साल के लीप के बाद शो को कई किरदारों ने अलिवदा कहा दिया. कुछ समय पहले ही अनुज यानी गौरव खन्ना ने सो छोड़ने की बात फैंस को बताई थी. अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा कि रूपाली गांगुली भी अब शो को अलविदा कह रही हैं. सूत्रों की मानें तो, शो में जब लव ट्रायंगल बनना शुरू होगा, तो वह इसे अलविदा कह देगी. एक्ट्रेस आने वाले तीन महीनों में शो से किनारा कर लेगी, ऐसा कहा जा रहा है. हालांकि ना तो इसपर मेकर्स और ना ही एक्ट्रेस ने कोई बयान दिया है. अभी कुछ भी कंफर्म नहीं है.

अनुपमा में आएगा 15 साल का लीप

वहीं, कहा जा रहा है कि शो में एक बार फिर से 15 साल का लीप आएगा, जिसके बाद ट्रैक की कहानी राही और प्रेम पर फोकस हो जाएगी. इसके अलावा शो में नये किरदारों की एंट्री होगी और एक और लव स्टोरी दिखाई जाएगी. हालांकि इसपर मेकर्स और एक्ट्रेस की तरफ कुछ कहा नहीं गया है. अगर ये अफवाहों सच साबित होती है तो फैंस रूपाली गांगुली को शो में काफी मिस करेंगे. ये भी देखना दिलचस्प होगा कि इतना बड़ा बदलाव फैंस कैसे स्वीकार करेंगे.

यह भी पढ़ें- Anupama: कौन होगी नयी राही? अलीशा परवीन को ये एक्ट्रेस करेगी रिप्लेस, जानें नाम

यह भी पढ़ें- Anupama: कौन हैं अद्रिजा रॉय? जो बनेगी अनुपमा की बेटी, निभाएगी नयी राही का किरदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >