Anupama: रूपाली गांगुली ने लीप के बाद अपकमिंग ट्रैक से उठाया पर्दा, बोली- अनु कई सालों से तलाश…

Anupama: स्टारप्लस का पॉपुलर शो अनुपमा में आर्यन की मौत ने हाई वोल्टेज ड्रामा ला दिया. अनु को परिवार वालों ने घर से निकाल दिया. जिसके बाद एक छोटा सा लीप आया और उसकी जिंदगी मुंबई में शुरू हुई. अब अनु ने लीप के बाद की कहानी से पर्दा उठाया है.

Anupama: रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा अपने जबरदस्त ट्विस्ट को लेकर अक्सर चर्चा में बना रहता है. टीआरपी चार्ट में भी ये शो टॉप पर बना हुआ है. हाल ही में दर्शकों ने शो का नया प्रोमो देखा, जिसमें मुंबई में अनु के नए सफर के बारे में बताया गया. आर्यन की शादी के दूसरे दिन ही ड्रग ओवरडोज के कारण मौत हो गई. अनु को पता था कि वह ड्रग्स ले रहा है, लेकिन उसने परिवार को सच्चाई नहीं बताई. जिसके बाद कोठारी और शाह हाउस ने सारा इल्जाम अनु पर लगा दिया और उसे घर से निकाल दिया.

नया अध्याय शुरू कर रही है अनुपमा

अनुपमा में आर्यन वाले ड्रामा के बाद छोटा सा लीप आया. जिसके बाद अनु अकेली रह गई. वह अब मुंबई में रहती है. अब, रूपाली ने इस नए सफर और अपने असल जीवन को लेकर बात की है. उन्होंने बताया कि कैसे अनुपमा अब खुद को एक नए अध्याय में पाएगी.

सीरियल अनुपमा को लेकर क्या बोली रूपाली गांगुली

उन्होंने कहा, “एक मां के लिए, उसके बच्चे और परिवार हमेशा पहले आते हैं, जैसा कि मेरे साथ था… मां बनने का मायावी आनंद इतना भारी था कि मैंने बड़े होने के हर साल का आनंद उठाया और रुद्रांश के माध्यम से मातृत्व की खुशी को एंजॉय किया.. वह मेरी दुनिया थी, मेरा परिवार और मैं तब तक खुश थे, जब तक अनुपमां नहीं आई और मेरे अंदर के अभिनेता को चुनौती दी… यह पति और परिवार ही हैं, जो आपको आपके सपनों को पंख देते हैं… मेरे जीवन में अश्विन, रुद्रांश ने मुझे साहस दिलाया है… जैसा कि मैं हमेशा कहती हूं कि अनुपमा उनकी यात्रा है और मैं धन्य हूं कि उन्होंने मुझे उनके रास्ते पर चलने के लिए चुना.”

रूपाली गांगुली ने लीप के बाद की कहानी से उठाया पर्दा

रूपाली गांगुली ने आगे कहा, “इन लोगों ने मुझे अनुपमा के रूप में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और अब जब मैं उसे हमारी कर्मभूमि और मेरी जन्मभूमि मुंबई की एक नई यात्रा पर ले जा रही हूं… तो यह और भी खास हो जाता है. यह खुद को, खुद के लिए उसके प्यार को खोजने की यात्रा है… शायद अपनी निस्वार्थता को खोते हुए भी स्वार्थी नहीं बनना… एक रास्ते के अंत को महसूस करते हुए भी अपनी पहचान नहीं खोना… मैं अनुपमा के साथ इस नए अध्याय को जीने और उसमें यात्रा करने के लिए बहुत खुश और उत्साहित हूं. हो सकता है कि लीप के बाद अनुपमा को वो मिल जाए, जिसकी वह कई सालों से तलाश कर रही थी.”

यह भी पढ़ें- Housefull 5 Review: अक्षय कुमार की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, टिकट बुक करने से पहले जानें पास हुई या फेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >