Anupama: कास्टिंग काउच पर बोलीं अनुपमा की रुपाली गांगुली- 'सामना करना पड़ा', सालों बाद किया बड़ा खुलासा

Anupama: अनुपमा फेम रूपाली गांगुली इन दिनों सातवें आसमान पर है. रूपाली का शो अनुपमा टीआरपी रेस में सबसे आगे है. हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें अपने शुरुआती करियर के दौरान उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था.

रूपाली गांगुली का सीरियल अनुपमा टॉप सीरियल है. शो से रूपाली की लोकप्रियता घर-घर में हो गई है. लेकिन एक समय था जब उन्हें काम नहीं मिला था और इस वजह से वो करीब 6 साल तक घर पर रही थी. साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था.

रूपाली गांगुली ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने कास्टिंग काउच का सामना करने के बाद फिल्मों से दूर जाने के बारे में उन्होंने फैसला किया. ‘उस समय इंडस्ट्री में मुख्य रूप से कास्टिंग काउच मौजूद था.

रूपाली ने बताया था, हो सकता है कि कुछ लोगों को इसका सामना न करना पड़ा हो, लेकिन मेरे जैसे लोगों को इसका सामना करना पड़ा और हमने यह विकल्प न चुनने का फैसला किया.

एक्ट्रेस ने बताया कि, जब उन्होंने टीवी में काम करना शुरू किया, तो उन्हें परिवार और दोस्तों द्वारा एक फेलियर के रूप में देखा गया. इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा था क्योंकि वो एक फिल्मी परिवार से थी और टीवी में काम करना अच्छी नजर से नहीं देखा जाता था.

रूपाली ने बताया, ‘उस समय मुझे खुद को छोटा महसूस होता था लेकिन आज मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है. मेरी अनुपमा ने मुझे वह कद और पद दिया है जिसका मैंने हमेशा सपना देखा था और जिसकी मुझे आशा थी. ‘

रूपाली ने उस समय के बारे में बताया जब वो एक हाउसवाइफ थी. एक्ट्रेस ने बताया, “मुझे लगता है कि मेरा जीवन अधिक व्यस्त, अधिक तनावपूर्ण, अधिक कड़ी मेहनत वाला था जब मैं उन 6.5 वर्षों के लिए सिर्फ एक गृहिणी थी. इसलिए इस समय के दौरान जब मैं घर पर थी, मैं सबके जागने से पहले जल्दी उठ जाती थी.

एक्ट्रेस ने कहा, किसी ने भी मुझे जल्दी उठने के लिए नहीं कहा. लेकिन हमारी परवरिश इसी तरह से हुई है और हमें इस तरह से संस्कारित किया गया है कि ऐसा करना ही होगा हो जाओ और मुझे यह करना होगा.

रूपाली गांगुली का सुपरहिट शो अनुपमा 2020 में शुरू हुआ था. रूपाली के अलावा शो में गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे, मदालसा शर्मा चक्रवर्ती, सागर पारेख, निधि शाह, आशीष मेहरोत्रा है.

अनुपमा जब से शुरू हुआ है तब से ही ये नंबर एक के स्थान पर है. ये शो अपनी जगह किसी को टिकने नहीं दे रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >