Anupama: अनुपमा की गिरती TRP पर निर्माता राजन शाही ने किया रिएक्ट, कहा- हम अच्छा कंटेंट देने में…

Anupama: टीआरपी लिस्ट में अनुपमा हमेशा नंबर एक पर रहता था. हालांकि कुछ हफ्तों से शो की रेटिंग में गिरावट आई है. अब राजन शाही ने गिरती टीआरपी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Anupama: पिछले कुछ हफ्तों में टीआरपी लिस्ट में टॉप 1 पर रहने वाला शो अनुपमा की रेटिंग में गिरावट आई है. शो नंबर एक से अब चौथे नंबर पर आ गया है. अनुपमा की जगह सीरियल उड़ने की आशा ने ले ली है. मेकर्स शो की गिरती टीआरपी पर काफी परेशान है. अब इसपर निर्माता राजन शाही ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि टीआरपी सभी के लिए मायने रखती है, अभिनेताओं से लेकर कैटरर्स तक.

अनुपमा की गिरती टीआरपी से परेशान हैं राजन शाही

राजन शाही ने टेली टॉक इंडिया से बातचीत में कहा कि, लोग अक्सर कहते हैं कि टीआरपी से उन्हें मतलब नहीं. टीआरपी मेरे लिए मैटर करता है, लेकिन मैं एक अच्छा कंटेट देने में विश्वास रखता हूं. डीकेपी हमेशा सीमित शो पर ध्यान केंद्रित करने में विश्वास करता है ताकि उनकी क्वालिटी बढ़ाई जा सके. ये रिश्ता क्या कहलाता है में कई उतार-चढ़ाव देखे गए. ग्राफ में ग्राफ में उतार-चढ़ाव बहुत ही स्वाभाविक है.” गौरतलब है कि अनुपमा 4 साल से अधिक समय से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. इस शो ने रुपाली गांगुली को काफी पॉपुलर कर दिया है.

उड़ने की आशा को लेकर क्या बोले राजन शाही?

कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा के शो उड़ने की आशा ने अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है को पीछे छोड़ते हुए नंबर एक की जगह पर अपना कब्जा कर लिया है. इस बारे में राजन शाही ने कहा, ये देखकर अच्छा लग रहा कि गुड शोज नंबर एक पर आ रहा है. किसी दिन हम भी वापस आएगा. मेरी उनके लिए शुभकामनाएं है. हम लोग सक्सेस पाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे. वहीं, शो के ट्रैक की बात करें तो एक प्रोमो सामने आया था, जिसमें घर की सारी महिलाओं को एक के बाद उल्टी आता है और सबको लगता है कि वह चारों मां बनने वाली है. प्रोमो काफी मजेदार था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >