Anupama: अनुपमा को उसके ही बिजनेस से निकालने का प्लान बना रहा ये शख्स, राही और प्रेम आएंगे करीब

Anupama: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु के राही को बिजनेस पार्टनर बनाने पर तोशू काफी नाराज होता है. वह राही के सामान को फेंकने लगता है. अनु उसे समझाने की कोशिश करती है.

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि किंजल, तोशू से पूछती है कि वह किस बात को लेकर परेशान है. तोशू बताता है कि अनु ने राही को अपने बिजनेस में पार्टनरशिप दे दी है. राही, तोशू की बात सुनकर उसे समझाने की कोशिश करती है. तोशू उसे उसके मामले में ना पड़ने के लिए कहता है और उसे घर से निकालने की धमकी देता है. किंजल, राही की योग्यता पर सवाल करती है और कहती है वह बिजनेस को नहीं चला पाएगी.

राही के मन में चल रहा ये प्लान

सीरियल में दिखाया जाएगा कि राही सबके सामने अनु की रसोई का नाम बदलने का प्रप्रोजल रखती है. वह इसे बदलकर अनु और राही की रसोई करने को कहती है. नये बोर्ड में यही नाम होता है. वह अपने मन में सोचती है फ्यूचर में इसका नाम बदलकर वह राही की रसोई कर देगी. अनु, राही के नये आइडिया पर उसकी सराहना करती है. राही बिजनेस को रीब्रांड करने का सोचती है. एक दूसरे सीन में राही गलती से प्रेम से टकरा जाती है और दोनों साथ में झूले पर गिर जाते हैं. दोनों को ऐसे अनु देखकर चौंक जाती है. माही, प्रेम और राही को देखकर गुस्सा हो जाती है.

प्रेम के प्यार में दीवानी हुई माही

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि परी एक आउटफिट डिजाइन करती है और प्रेम से पूछती है ये ड्रेस कैसी लग रही है. प्रेम उसे एक ऑरेंज आउटफिट देता है और इसे मोती की बालियों के साथ पहनने के लिए कहता है. माही उनकी बातें सुनती है और उसे लगता है कि प्रेम को ऑरेंज कलर बहुत पसंद है. वह खुद के लिए ऑरेंज कलर की ड्रेस खोजती है. परी अपने आउटफिट को राही को पहनने के लिए कहती है ताकि वह उसे डिजाइनर के पास भेज सकें. इस बीच, माही, प्रेम का ध्यान खींचने के लिए तैयार होती है. उसे लगता है कि प्रेम उसे देखकर उसका दीवाना हो जाएगा.

Also Read- Anupama के सेट पर मौत की खबर पर प्रेम ने तोड़ी चुप्पी, शिवम खजूरिया बोले- मैंने इस बारे में कुछ…

Also Read- Anupama: शो के सेट पर बड़ा हादसा, करंट लगने से टीम के इस शख्स की हुई मौत, दुख में डूबे कलाकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >