Anupama: सीरियल में होगी नई एंट्री, राही के अतीत से है कनेक्शन, अनुपमा की जिंदगी में आएगा तूफान

Anupama: राजन शाही के शो अनुपमा में जल्द ही नई एंट्री होने वाली है. राही के असली पिता बनकर रुद्र आने वाले हैं, जो अनु की जिंदगी में कई नई परेशानियां लेकर आएंगे.

Anupama: स्टार प्लस का शो अनुपमा अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है. लेटेस्ट एपिसोड राही और प्रेम की शादी के इर्द-गिर्द घूम रहा है. दोनों की प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए है. जिसमें कोठारी और शाह परिवार फुल ऑन एंजॉय कर रहे हैं. उत्सव की शुरुआत मेहंदी समारोह से हुई. जहां माही ने राही की मेहंदी खराब करने की कोशिश की. अब जल्द ही बैचलर पार्टी होगी, जिसमें हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा.

अनुपमा में होगी नई एंट्री

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में, राही के जैविक पिता की एंट्री होने वाली है, जिससे कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट आएगा. जैसे ही राही और प्रेम की शादी नजदीक आती है, अनुपमा एक मंदिर जाती है और पुजारी से बातचीत करती है. प्रार्थना करते समय और राही की खुशी की कामना करते हुए, वह अपने हाथों में प्रसाद रखती है. इधर रुद्र उसके रास्ते में आता है और उससे टकरा जाता है, जिससे उसका प्रसाद गिर जाता है.

रुद्र के राही के असली पिता

अनुपमा को रुद्र से अपनापन की खुशबू आती है, लेकिन वह उसे पहचान नहीं पाती है. आने वाले दिनों में यह पता चलता है कि रुद्र, राही के असली पिता है. उनके आने से अनु की लाइफ की परेशानियां बढ़ेगी और उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. इतना ही नहीं राही की शादी में भी कई मुश्किले आएंगी.

माया थी राही की असली मां

आपको बता दें कि आध्या, जिसे अब राही के नाम से जाना जाता है, असल में माया की जैविक बेटी है. अनुपमा और अनुज ने आध्या को मुंबई के एक आश्रम से गोद लिया था, जिसके बाद माया उसकी असली मां बनकर आई थी. उसने खुलासा किया था कि वह एक ऐसे शख्स के प्यार में पड़ गई थी, जिसने उसे उसे वेश्यालय में जाने के लिए मजबूर कर दिया. अपनी बेटी की सुरक्षा और एक अच्छे भविष्य को देखते हुए माया ने उसे आश्रम में छोड़ दिया था. माया अनुज को जीतने की कोशिश करने लगी. हालांकि बाद में उसकी मौत हो गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >