Anupama: अनुज के बाद अब राघव ने शो को कहा अलविदा, लीप के बाद नहीं आएंगे नजर

Anupama: राजन शाही के शो अनुपमा में अब एक अहम किरदार नजर नहीं आएगा. सीरियल में लीप आ रहा है और कहानी बदल जाएगी. राघव का रोल निभा रहे मनीष गोयल अब सीरियल में नजर नहीं आएंगे. अनुज के जाने के बाद उनकी एंट्री हुई थी.

Anupama: सीरियल अनुपमा के नये प्रोमो को देखकर फैंस चौंक गए. प्रोमो में अनु मुंबई की सड़कों पर धक्के खाती दिखी. वह लोकल ट्रेन में अकेले सफर करती दिखी. ऐसा लग रहा है कि उसने अपने परिवार को पीछे छोड़ दिया है. हालांकि उसे राही की याद आती है और वह इमोशनल हो जाती है. कहा जा रहा है कि सीरियल में लीप आएगा, जिसके बाद कहानी काफी दिलचस्प और मजेदार हो जाएगी. इस बीच राघव का किरदार निभाने वाले मनीष गोयल ने शो को अलविदा कह दिया है.

मनीष गोयल ने अनुपमा को कहा अलविदा

राजन शाही के शो अनुपमा में कुछ समय पहले ही मनीष गोयल की एंट्री हुई थी. मनीष की एंट्री को फैंस ने अनुज के किरादर से जोड़ दिया था. दर्शकों को लगा था कि अनुज की जगह वह ले रहे हैं. हालांकि अब राघव भी शो को अलिवदा कह रहे हैं. दरअसल, उन्होंने एक क्रिटिप्क पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, कुछ गुड बाय यादगार और कीमती होती है. थैंक्यू गॉड हर चीज के लिए. इस पोस्ट के बाद उनके शो छोड़ने के कयास तेज हो गए है. फिलहाल मेकर्स और ना ही एक्टर ने इसे कंफर्म किया है.

अंश को किडनैप करेगा गौतम

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पारग, गायत्री के सामने इमोशनल होता है. वह कहता है कि उसने अपनी बेटी प्रार्थना की बात कभी नहीं सुनी. उसकी बातें ख्याति सुन लेती है. अनु, प्रार्थना के बारे में सोचकर दुखी होती है. वह राघव से कहती है कि वह अलगाव का कभी सपोर्ट नहीं करती, लेकिन प्रार्थना के सिचुएशन में तलाक ही एकमात्र ऑप्शन है. राही और प्रेम, प्रार्थना का साथ देने की बात कहते हैं. वह डिसाइड करते हैं कि वह दोनों उसका सपोर्ट करेंगे. दूसरी तरफ गौतम तलाक रोकने की कोशिश करता है. वह अनु को बर्बाद करने की कसम खाता है और अंश को किडनैप कर लेता है.

यह भी पढ़ें Bhool Chuk Maaf X Review: राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ ‘ फ्लॉप या हिट? ट्विटर पर मचा रिव्यू का तूफान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >