Anupama: पुजारी बाबा की भविष्यवाणी सुन मोटी बा के उड़े होश, राही के अतीत का सच बर्बाद कर देगा उसकी खुशियां

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राही और प्रेम साथ में वक्त बिताते हैं. तभी उनपर एक सीढ़ी गिरने वाला होता है. हालांकि दोनों को कुछ नहीं होता और वह बचकर बाहर निकल जाते हैं. दूसरी तरफ मोटी बा के सामने एक बड़ा सच आता है.

Anupama: राजन शाही के सीरियल अनुपमा में 15 साल के लीप आने के बाद इसकी कहानी अनु के बच्चों पर शिफ्ट हो गई है. राही और प्रेम की कहानी को दिखाया जा रहा है. कुछ समय पहले ही शो में प्रेम की फैमिली कोठारी परिवार की एंट्री हुई है. प्रेम के पिता पराग नहीं चाहते कि प्रेम और राही का रिश्ता हो. हालांकि मोटी बा की वजह से दोनों का रिश्ता तय हो जाता है. राही शादी के बाद अपने सपने पूरा करने का सोचती है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कोठारी परिवार राही की कुंडली दिखाने के लिए पुजारी बाबा को बुलाते हैं. पुजारी बताता है कि राही की कुंडली से प्रेम की जान को खतरा है. दूसरी तरफ प्रेम और राही एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं. इस दौरान एक सीढ़ी अचानक उनपर गिरने लगती है. हालांकि दोनों इससे बच जाते हैं.

राही की वजह से प्रेम की जिंदगी में आएगा खतरा?

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि पुजारी की बात सुनकर मोटी बा काफी परेशान हो जाती है. वह इस बारे में बात करने के लिए अनुपमा को मिलने बुलाती है. मोटी बा उससे एक मंदिर में मिलती है, जहां बाबूजी और राही भी होते हैं. मोटी बा राही और प्रेम की कुंडली के बारे में जो पुजारी बाबा ने भविष्यवाणी की है, उसके बारे में बताती है. राही कहती है कि पुजारी ने अपनी रीडिंग सिर्फ उसकी जन्मतिथि के आधार पर की है, जो सही नहीं हो सकती है. इसपर मोटी बा कहती है अनु ने कभी भी उसे उसके जन्म का सही टाइम नहीं बताया.

मोटी बा के सामने आया – राही है अनाथ

मोटी बा की बातें सुनने के बाद अनुपमा खुलासा करती है कि उसने राही को जन्म नहीं दिया, बल्कि मुंबई के एक आश्रम से गोद लिया था. राही की सच्चाई जानने के बाद मोटी बा शॉक्ड हो जाती है. मोटी बा कहती है कि प्रेम की जान से ज्यादा उसके परिवार की इज्जत पर खतरा आने वाला था. मोटी बा कहती है अगर उन्हें पता होता कि राही अनाथ है, तो वह ये रिश्ता कभी नहीं मानती. अब देखना होगा कि राही के बारे में जानने के बाद क्या प्रेम उसे अपनाएगा. क्या वह कोठारी परिवार की बहू बनेगी. क्या होगा आगे.

यह भी पढ़ें- Anupama: ख्याति नहीं ये है प्रेम की असली मां, मरने से पहले राही से अपने पोते की शादी करवाना चाहती है मोटी बा

यह भी पढ़ें- Anupama: गिरती टीआरपी के बीच इन 2 एक्टर्स की शो में होगी एंट्री, प्रेम के अतीत से हटेगा पर्दा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >