Anupama: अपकमिंग एपिसोड में कब होगा प्रेम-अनुपमा का मिलन, शिवम खजूरिया ने खोला राज

Anupama: सीरियल अनुपमा में प्रेम और अनु के बीच तकरार देखने को मिल रही है. अपकमिंग एपिसोड में दोनों का मिलन कब होगा, इसको लेकर शिवम खजूरिया ने चुप्पी तोड़ी है.

Anupama: टीवी शो ‘अनुपमा’ इन दिनों अपने नए ट्विस्ट और टर्न की वजह से लगातार चर्चा में बना हुआ है. खासतौर पर प्रेम का किरदार दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. शुरुआत में प्रेम को एक केयरिंग, इमोशनल और प्यार करने वाले इंसान के रूप में दिखाया गया था, लेकिन अब उसका बदला हुआ अंदाज फैंस को हैरान कर रहा है. वह अनु से नफरत कर रहा है. इसी बीच शिवम खजूरिया ने बताया कि अपमकिंग एपिसोड में प्रेम और अनु का मिलन कब होगा.

क्या प्रेम के दिल में है अनुपमा के लिए प्यार

शिवम से पूछा गया कि क्या प्रेम के दिल में आज भी अनुपमा के लिए कोई फीलिंग्स बाकी है. इस पर एक्टर ने फिल्मीबीट संग बात करते हुए कहा कि जब किसी से बहुत ज्यादा प्यार होता है, तभी उसके लिए सबसे ज्यादा नफरत भी महसूस होती है. प्रेम के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है. उसके अंदर का दर्द और धोखे का एहसास इतना गहरा है कि उसे कुछ समझ नहीं आ रहा है.

अपकमिंग एपिसोड में प्रेम और अनुपमा का कब होगा मिलन

जब शिवम से पूछा गया कि अपकमिंग एपिसोड में अनु और प्रेम का मिलन कब होगा. इसपर एक्टर ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि उनका मिलन जल्द ही होगा. कहानी अभी प्रेम के दर्द, उसके संघर्ष और उसके अंदर चल रही उथल-पुथल को दिखाने पर फोकस कर रही है. एक बार इसका पता लग जाए, उसके बाद ही दोनों के बीच किसी तरह का समाधान निकलेगा.” पिछले कई हफ्तों से अनुपमा की टीआरपी को बड़ा झटका लग रहा है. शो 5वें नंबर पर है. वसुधा टॉप पर बनी हुई है. ऐसा लग रहा है कि दर्शक कहानी से ज्यादा जुड़ नहीं पा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- जब लड़कों से मिले गिफ्ट्स की कीमत देखती थी अनुष्का शर्मा, हिसाब लगाकर करती ये काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >