Anupama: प्रेम ने अपकमिंग ट्रैक को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- आने वाले एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा है

Anupama serial upcoming twist: राजन शाही का सीरियल अनुपमा में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, जिसके बारे में शिवम खजूरिया ने बात की. शिवम शो में प्रेम का किरदार निभा रहे हैं. प्रेम ने बताया कि आने वाले एपिसोड में ऐसा ट्विस्ट आएगा जो दर्शकों को अपनी सीट से हिलने नहीं देगा.

Anupama serial upcoming twist: रूपाली गांगुली स्टारर सीरियल अनुपमा में दिखाया जा रहा है कि अनु अहमदाबाद जाती है. अनु का स्वागत करने के लिए बाबूजी काफी इमोशनल हो जाते हैं. हालांकि अनु के मन में एक अजीब से बेचैनी होती है और इस वजह से वह मंदिर चली जाती है. वहां पर उसकी मुलाकात राही से होती है. राही अपनी मां से बहुत बदतमीजी से बात करती है. अनु अपनी बेटी को करारार जवाब देती है. इन दिनों शो का ट्रैक काफी दिलचस्प हो गया है. आने वाले एपिसोड को लेकर प्रेम यानी शिवम खजूरिया ने चुप्पी तोड़ी है.

शिवम खजूरिया ने अनुपमा के अपकमिंग ट्विस्ट से हटाया पर्दा

शिवम खजूरिया ने अनुपमा के अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर फिल्मीबीट से बात करते हुए कहा, ये ट्विस्ट में हाई वोल्टेज ड्रामा, हार्टब्रेक और ऐसे पलों का वादा करता है जो दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रेम और राही के बीच इमोशनल फॉलआउट दिखाया जाएगा. ऐसा लग रहा है कि मेकर्स कुछ मजेदार ट्रैक प्लान कर रहे हैं.

अनु और राही का होगा आमना-सामना

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जा रहा है कि अनु और राही के बीच डांस का फेस-ऑफ देखने को मिलेगा. फिनाले में मां-बेटी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. हालांकि राही अपनी मां से काफी नाराज है, लेकिन वह अनु को हराने के लिए सबकुछ करेगी. अनु और उसकी टीम अहमदाबाद डांस कंपीटीशन के लिए पहुंच चुकी है. अनु ने अपनी टीम से वादा किया है कि वह अच्छा परफॉर्म करेगी. जिसके बाद अनु और राही की मुलाकात मंदिर में होती है. राही से वह मंदिर में ढ़ग से रहने के लिए कहती है. दूसरी ओर पराग, राही की जीत के लिए उसके लिए कैंपेन प्लान कर रहा है.

यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: मिलिए ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के स्टारकास्ट से, इन 7 नये स्टार्स की हुई एंट्री, निभाएंगे ये किरदार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >