Anupama: शिवम खजूरिया की कौन हैं गर्लफ्रेंड ? राही नहीं कुछ और है नाम, खूबसूरती में अनु की बेटी को देती है कड़ी टक्कर

Anupama: राजन शाही के शो अनुपमा में शिवम खजूरिया, प्रेम का रोल प्ले कर रहे हैं. शो में तो शिवम, राही से प्यार करते हैं. हालांकि रियल लाइफ में एक्टर की गर्लफ्रेंड कौन है, इसके बारे में बताते हैं.

Anupama: टीवी शो अनुपमा में प्रेम का किरदार शिवम खजूरिया निभा रहे हैं. सीरियल में शिवम का किरदार एक पॉजिटिव इंसान का है, जो हमेशा सही का साथ देता है. शो में हाल ही में प्रेम की शादी राही से हुई है, जिससे वह प्यार करता है. उसकी अनुपमा से काफी बनती है और वह हर बार अपने पिता पराग का नहीं, बल्कि अनु का साथ देता है. शो में शिवम की एंट्री 15 साल के लीप के बाद हुई थी. सीरियल में दर्शकों को तो पता है कि प्रेम किससे प्यार करता है, लेकिन रियल लाइफ में उसकी गर्लफ्रेंड का नाम क्या है, ये आपको बताते हैं.

शिवम खजूरिया की कौन हैं गर्लफ्रेंड

शिवम खजूरिया की गर्लफ्रेंड निकिता शंकर है. टेली चक्कर से बात करते हुए निकिता ने बताया कि वह उनके ऑन-स्क्रीन किरदार प्रेम से कौन सी खासियत अपना सकते हैं.उनसे पूछा गया कि शिवम रियल लाइफ में उतने ही रोमांटिक हैं, जितना राही के साथ शो में है. इसपर निकिता ने कहा, “यह तो उन्हें प्रेम से सीखना चाहिए कि रोमांटिक कैसे बनना है, लेकिन उनके पास प्यार और अपनापन जताने का अपना अलग अंदाज है.”

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीपुरानी फिल्मों का नया जादू: क्यों री-रिलीज हो रही हैं हिट और दर्शकों को क्यों भा रही हैं? 

जानें अनुपमा में क्या दिखाया जाएगा

वहीं, अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही और प्रेम अपनी लाइफ की नयी शुरुआत करेंगे. वह नये घर में शिफ्ट होने का फैसला करेंगे. नये घर में जाने के बाद दोनों सारे लोग को इनवाइट करेंगे. प्रेम और राही सबका स्वागत करने के लिए उत्सुक होंगे. प्रार्थना उसे माफी के साथ एक गिफ्ट देगी, जिसे देखकर सब असहज हो जाएंगे. दूसरी तरफ माही, प्रेम के करीब जाने का तरीका खोजती रहती है. प्रेम और राही अपने प्रियजनों के साथ जश्न मना रहे हैं, तभी एक मिस्ट्री मैन उन्हें चुपर देखता है. अब ये इंसान कौन है, आने वाले एपिसोड में पता चलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >