Anupama Twist: प्रेम ने शो के अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा, बोले- नए मोड़ ने सब कुछ हिला…

Anupama Twist: रूपाली गांगुली का शो अनुपमा अपनी जबरदस्त कहानी से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. शो में कई दिलचस्प ट्विस्ट आने वाले हैं. जिसमें अनु लापता हो जाती है और पूरा परिवार उसे ढूढ़ने लगता है. हर किसी के चेहरे पर चिंता और डर दिखाई देती है. अब प्रेम की भूमिका निभाने वाले शिवम खजूरिया ने अपकमिंग ट्विस्ट से पर्दा उठाया है.

Anupama Twist: स्टार प्लस का लोकप्रिय शो अनुपमा अपनी इमोशनल कहानी से दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ता है. हालांकि इसकी लेटेस्ट स्टोरीलाइन कुछ खास इम्प्रेस नहीं कर पा रही, इसलिए तो यह टीआरपी चार्ट में दूसरे नंबर पर आ गई है. हाल ही में मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया था. जिसमें अनु गुमशुदा हो गई थी. पूरा परिवार घबरा जाता है और तलाश शुरू कर देता है. डर और चिंता यह स्पष्ट कर रही है कि कुछ गंभीर हुआ है. अब प्रेम की भूमिका निभाने वाले शिवम खजूरिया ने अपकमिंग ट्रैक से पर्दा उठाया है.

शिवम खजूरिया ने अनुपमा के अपकमिंग ट्रैक से उठाया पर्दा

अभिनेता शिवम खजूरिया ने नए ट्रैक के बारे में इंडिया फोरम से बात की. उन्होंने कहा, “इस मोड़ ने सब कुछ पूरी तरह से बदल दिया है. किसी को इसकी उम्मीद नहीं थी. अनुपमा का अचानक गायब हो जाना उसके आस-पास के सभी किरदारों को हिलाकर रख देगा.”

शिवम खजूरिया बोले आने वाले एपिसोड होंगे मजेदार

उन्होंने कहा, “इस तरह के साहसिक कहानी जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न लेकर आते हैं. वे न केवल कहानी में गहराई जोड़ते हैं बल्कि लोगों को बांधे भी रखते हैं. यह मोड़ भावनाओं से भरा है और दर्शकों को तकलीफ महसूस करवाएगा. मैं यह देखने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं कि यह नया अध्याय कैसा होता है. दर्शकों के मन में कई सवाल होंगे, लेकिन उन्हें एपिसोड देखते रहना होगा. एक नई जर्नी अभी शुरू हुई है.”

अनुपमा के नए प्रोमो ने बढ़ाया उत्साह

अनुपमा के नए प्रोमो में स्क्रीन पर अनुपमा का “लापता” पोस्टर दिखाया जाता है. पोस्टर पर उसकी फोटो, नाम और संपर्क नंबर है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह गायब हो गई है. इससे सभी के मन में कई सवाल उठते हैं। वह क्यों चली ��ई? वह कहां जा सकती थी? एक इमोशनल सीन में, अनुपमा बस में अकेली बैठी हुई दिखाई देती है. उसका दिल टूटा हुआ लगता है.

यह भी पढ़ें- Raid 2 Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड अजय देवगन की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, कमाए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >