Anupama: प्रेम ने शो के अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा, बोले- आर्यन और माही की शादी…

Anupama: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा अपनी जबरदस्त कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन करती है. शो में कई बड़े ट्विस्ट आने रहते हैं. अब प्रेम की भूमिका निभाने वाले शिवम खजूरिया ने अपकमिंग ट्विस्ट से पर्दा उठाया है.

Anupama: टीवी एक्टर शिवम खजूरिया इन दिनों अनुपमा में प्रेम का किरदार निभा रहे हैं. अभिनेता ने अपने जबरदस्त एक्टिंग से काफी कम समय में दर्शकों के दिलों पर राज किया. उनकी और राही की केमिस्ट्री काफी मजेदार लग रही है. यही वजह है कि टीआरपी चार्ट में शो बेहतर परफॉर्म कर रही है. अब एक्टर ने शो में आने वाले अपकमिंग ट्विस्ट पर से पर्दा हटाया है.

शिवम खजूरिया ने अनुपमा के अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा

शिवम खजूरिया ने पिंकविला से खास बातचीत में अनुपमा में आने वाले ट्विस्ट के बारे में बात की. उन्होंने खुलासा किया, “आर्यन और माही की शादी जल्द ही दिखाई जाएगी. हालांकि यह अभी भी पता नहीं है कि उनकी शादी निश्चित रूप से होगी या नहीं, लेकिन वे शादी करना चाहते हैं, यह तो तय है. अब, क्या ड्रामा और ट्विस्ट एंड टर्न्स होते हैं, यह देखना बाकी है. क्योंकि परिवार वाले शादी से सहमत नहीं है और केवल प्रेम ही उसके साथ है. बाकी परिवार इसके खिलाफ है. देखते हैं क्या होता है.”

अनुपमा के बाद कैसे बदल गई शिवम की जिंदगी

शिवम ने यह भी खुलासा किया कि अनुपमा में शामिल होने के बाद उनकी जिंदगी कैसे बदल गई. उन्होंने कहा, “इस शो के एक ब्रांड बन जाने के कारण बहुत सी चीजें बदल गई हैं. देश के लगभग सभी लोग इसे देखते हैं, यहां तक कि विदेशों में भी इसकी फैन फॉलोइंग है. लोग मुझे पहले से ज्यादा पहचानने लगे हैं. इस तरह के एक बेहतरीन शो का हिस्सा बनना और ऐसे बेहतरीन कलाकारों और प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करना एक अद्भुत एहसास है. जिंदगी बेहतर के लिए बदल गई है.”

क्या खतरों के खिलाड़ी में भाग लेंगे शिवम

शोहरत मिलने के बाद, अभिनेता आमतौर पर खतरों के खिलाड़ी या बिग बॉस जैसे रियलिटी शो में भाग लेंगे. इसपर उन्होंने कहा, “आम तौर पर मुझे रियलिटी शो में कोई दिलचस्पी नहीं है, क्योंकि मैं एक अभिनेता बनना चाहता हूं. मैं किरदार निभाना चाहता हूं. यही मेरा मुख्य लक्ष्य है, लेकिन कभी ना मत कहो.”

यह भी पढ़ें- Indian Idol विनर पवनदीप राजन ICU से आए बाहर, करीबी दोस्त ने हेल्थ अपडेट किया शेयर, बोले- काफी हद…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >