Anupama: शिवम खजुरिया ने राही को अचानक शो से निकालने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- राजन शाही से पूछा तो…

Anupama: राजन शाही के शो से अलीशा परवीन को रातों-रात रिप्लेस कर दिया गया. उनकी जगह अद्रिजा रॉय ने ले ली है. अब शिवम खजुरिया ने इसपर बात की है.

Anupama: रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा में राही का किरदार निभाने वाली अलीशा परवीन को रिप्लेस किए जाने की खबर सोशल मीडिया पर छाई हुई है. फैंस उनके अचानक शो छोड़ने से हैरान है. हालांकि अलीशा का कहना है कि उन्हें बिना बोले शो से निकाल दिया गया है. अब शिवम खजुरिया ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

अलीशा परवीन को रिप्लेस किए जाने पर शिवम खजुरिया ने तोड़ी चुप्पी

प्रेम की भूमिका निभाने वाले शिवम खजुरिया ने इंडिया फोरम का कहना है कि वह अलीशा को रिप्लेस करने के पीछे के कारण से बिल्कुल अनजान हैं. एक्टर से यह भी पूछा गया कि क्या गिरती टीआरपी की वजह से यह सब हुआ है. इसपर शिवम ने कहा, ”ऐसा नहीं है कि शो की रेटिंग गिर गई है. शो अब भी टॉप 5 में है, यह उतना बुरा नहीं है, हमारे पास इस वीक 2.3 रेटिंग था. अलीशा परवीन का बाहर जाना मेरे लिए भी शॉकिंग था. मुझे कल रात रोमेश सर की जन्मदिन पार्टी में इसके बारे में पता चला. मुझे भी समझ नहीं आ रहा है कि ऐसा क्यों हुआ, ऐसा कुछ तो हुआ भी नहीं था. उन्होंने सभी के साथ बहुत अच्छा रिश्ता शेयर किया, जिसमें प्रोडक्शन भी शामिल था.”

अद्रिजा रॉय की एंट्री पर क्या बोले शिवम

शिवम ने आगे खुलासा किया कि उन्होंने पिछली रात पार्टी में ही राजन शाही से इस बारे में बात की थी, लेकिन उन्होंने कहा कि कुछ चीजें हमारे हाथ में नहीं होती है. एक्टर ने कहा कि अलीशा एक अच्छी लड़की थी और उनके साथ शूटिंग करना मजेदार था. अद्रिजा रॉय की एंट्री को लेकर शिवम ने कहा कि उन्हें मैं पर्सनली नहीं जानता हूं. मैं ‘इमली’, ‘कुंडली भाग्य’ जैसे शोज में उनके काम के बारे में सुना हूं. मुझे उम्मीद है कि अनुपमा में वह अच्छा काम करेंगी.

Also Read- Anupama: 2 महीने में ही शो को अलविदा कहने पर राही ने तोड़ी चुप्पी, अलीशा परवीन ने कहा-मुझे नहीं पता ये क्यों हुआ

Also Read- Anupama: कौन होगी नयी राही? अलीशा परवीन को ये एक्ट्रेस करेगी रिप्लेस, जानें नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >