Anupama Spoiler: अनुपमा मुंबई में होगी शिफ्ट, मनोहर से करेगी बात

Anupama: ‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. लीप के बाद अनु मुंबई आ गई है और परिवार से दूरी बना ली है. आर्यन की मौत उसकी जिंदगी का बड़ा मोड़ बनी. वहीं राही कोठारी परिवार का ध्यान रखती है, लेकिन ख्याति उससे खुश नहीं.

Anupama Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में खूब सारा ड्रामा दिखाया जा रहा है. शो में लीप आया और अनु अपना सबकुछ पीछे छोड़कर मुंबई आ गई. अनु ने अपने परिवार से खुद को बहुत दूर कर लिया. आर्यन की मौत उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट था. हर कोई उसे आर्यन की मौत का जिम्मेदार मान रहा. दूसरी तरफ राही कोठारी परिवार का बहुत अच्छे से ध्यान रखती है, लेकिन ख्याति कभी उससे खुश नहीं रहती. दूसरी तरफ अभी भी माही, प्रेम और राही का रिश्तो तोड़ने में लगी हुई है.

मनोहर से इस बात को लेकर करेगी अनुपमा बात

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु और मनोहर डांस को बात करते हैं. तभी एक छात्रा मनोहर को थैंक्यू कहती है उन्होंने उसकी मां से बात की और इस वजह से उसे डांस करने का मौका मिला. अनु उसे अपनी चॉल की महिलाओं से बात करने के लिए कहती है, ताकि उसकी एक डांस की टीम बने. अनु एक डांस कंपीटीशन में भाग लेना चाहती है और उसे एक टीम चाहिए. दूसरी तरफ राही अपना डांस अकेडमी शुरू कर चुकी है, लेकिन उसके अकेडमी में सिर्फ दो छात्र है. ख्याति जानबूझकर उसके अकेडमी में बच्चों का एडमिशन नहीं होने दे रही.

अनुपमा की जिंदगी में नये विलेन की होगी एंट्री

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मनोहर बहुत परेशान होता है क्योंकि उसका बेटा तरुण वापस आ चुका है. तरुण अपने पिता से जबरदस्ती प्रॉपर्टी के कागजात पर साइन करवाना चाहता है. इस बीच अनुपमा आ जाती है और उसके साथ पुलिस होती है. वह तरुण को गिरफ्तार करवा देती है. इस तरह से मुंबई में अनु का नया दुश्मन बन गया है.

यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala Death Reason: शेफाली की अंतिम घड़ियों का दर्दनाक सच, करीबी दोस्त ने खोले राज, कहा- पराग ने जब देखा तो…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >