Anupama New Entry: रणदीप राय की हुई अनुपमा में एंट्री, राही और प्रेम की जिंदगी में लाएगा नया तूफान, सामने आया पहला लुक

Anupama New Entry: मेकर्स सीरियल अनुपमा में एक और नयी एंट्री लेकर आए है. कुछ समय पहले मनीष गोयल की एंट्री हुई और अब एक्टर रणदीप आर राय शो में आ गए है. उनकी एंट्री से सीरियल में नया ट्विस्ट आएगा.

Anupama: टीवी का पॉपुलर सीरियल अनुपमा का इन दिनों वाला ट्रैक काफी जबरदस्त हो गया है. हाल ही में मनीष गोयल की एंट्री हुई है, जो सीरियल में राघव का किरदार निभा रहा है. राघव जेल में है और उसका एक ऐसा अतीत है, जिसके बारे में कोई नहीं जानता. अनु और राही की मुलाकात उससे जेल में हो गई है. अनु और राही को पता चला है कि राघव ने अपनी पत्नी की हत्या की थी और इस वजह से वह जेल में बंद है. हालांकि सच्चाई क्या है अभी तक किसी के सामने नहीं आई. इस बीच शो में नयी एंट्री होने वाली है. एक्टर रणदीप आर राय शो में एंट्री ले रहे. उनका पहला लुक आ गया है.

रणदीप आर राय की अनुपमा में एंट्री

अनुपमा में रणदीप आर राय आ रहे हैं. मेकर्स ने बताया कि रणदीप शो में मोहित का किरदार निभाएगा. उसके आने से शो में नया ट्विस्ट और टर्न आएगा. रणदीप की एंट्री शो में गेंम चेजर साबित होने वाली है. कहा जा रहा है राही और प्रेम की जिंदगी में उसकी वजह से नया तूफान आएगा. सोशल मीडिया पर उनका लुक सामने आया है. इसमें वह ऑरेंज कलर के जैकेट में काफी स्मार्ट लग रहे हैं. एक्टर ने बालिका वधू 2 और ये उन दिनों की बात है जैसे शोज में काम किया हैं.

अनु के हाथ लगा राघव की डायरी

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु सेंट्रल जेल में होती है और कहीं जाती होती है. तभी वह गिरने से बचती है. वह जब नीचे देखती है तो उसकी नजर एक डायरी पर पड़ती है. डायरी पर उठाती है और देखती है कि ये तो राघव की है. डायरी में वह देखती है तो उसमें कविताएं लिखी होती है जो उसके गहरे दर्द को बताती है. वह सारे पन्नों को पढ़ने लगती है. डायरी पढ़ती ही उसे अपना अतीत याद आने लगता है.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: भिड़े ने 17 साल से चले आ रहे शो तारक मेहता की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हर जेनरेशन…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >