Anupama New Entry: अनुपमा में होगी नयी एंट्री, अनु की जिंदगी बना देगी नर्क, परिवार का सदस्य बनेगा नया विलेन

Anupama New Entry: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि मोटी बा चाहती है कि प्रार्थना की शादी शाह हाउस में नहीं हो. वह गौतम और प्रार्थना को ही साथ में देखना चाहती है. दूसरी तरफ ख्याति और बा राही और अनुपमा का डांस वीडियो देखकर परेशान हो जाएगी. ख्याति अपनी बहू से कहेगी कि वह अनु के जैसे ही है.

Anupama New Entry: सीरियल अनुपमा की कहानी नया टर्न ले चुकी है. अनु अपने परिवार वालों से दूर अकेले मुंबई में रह रही थी, लेकिन उसकी किस्मत उसे फिर से अहमदाबाद अपनों के पास ले आती है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि शाह और कोठारी परिवार अंश और प्रार्थना की शादी की तैयारियों में जुटे हुए है. लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जाएगा कि रक्षा बंधन के त्योहर पर सब कोई जमा होंगे. अंश की शादी के लिए राही शाह हाउस में है. ऐसे में कोठारी परिवार को लगेगा कि वह अनु के साथ फिर से मिल गई है.

राही पर मोटी बा और ख्याति डालेगी प्रेशर

अनुपमा के अपकमिंग ट्रैक में दिखाया जाएगा कि मोटी बा चाहती है कि प्रार्थना की शादी अंश से ना हो और वह गौतम के साथ रहे. वह नहीं चाहती कि उनके परिवार की इज्जत प्रार्थना की वजह से खराब हो. गौतम कोठारी परिवार की महिलाओं को राही के खिलाफ भड़काता है. ख्याति और मोटी बा राही और अनु का साथ में डांस वीडियो देखती है. ख्याति कहती है कि राही अपनी मां के जैसी ही है. राही ये सुनकर काफी दुखी हो जाती है. मोटी बा और ख्याति उसपर प्रेशर डालते हैं कि वह कोठारी परिवार के लिए अपनी वफादारी साबित करें. प्रेम ये देखकर परेशान हो जाता है.

अनुपमा में होगी नयी एंट्री

अनुपमा के आने वाले ट्रैक में दिखाया जाएगा कि अनु अपने भाई भावेश के घर पहुंचती है. दरवाजे पर पहुंचते ही उसे भावेश की पत्नी की आवाज सुनाई देती है. उसकी पत्नी उसपर गुस्सा होती रहती है. वह भावेश से कहती है कि अगर वह अपनी पत्नी का ख्याल नहीं रख सकता था, तो उसे शादी नहीं करनी चाहिए थी. तभी भावेश दरवाजा खोलता है और दोनों भाई बहन एक-दूसरे को देखकर भावुक हो जाते हैं. भावेश की पत्नी अनु पर ताने कसती है कि उसकी बहन इतने साल उससे दूर रही तो अब भी उसे दूर ही रहना चाहिए था. भावेश की पत्नी कहती है कि उनके पास उसे देने के लिए कुछ नहीं है.

यह भी पढ़ें- War 2 Review: क्लाइमैक्स में चमके ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर, सलमान खान की टाइगर 3 से बेहतर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >