Anupama: अनुज की जिंदगी में आएगी दूसरी औरत! अनुपमा से होगा अलग, सीरियल में होगी नयी एंट्री

अनुपमा के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि लीला बाबूजी को चाय देती है और वो वनराज को बुलाने के लिए कहता है. लीला उससे कहती है वो घर पर नहीं है. बाबूजी बार-बार उसे वनराज को बुलाने के लिए कहते है. वहीं, अनुपमा, डिंपी को डॉक्टर के पास लेकर जाती है.

Anupama Upcoming Twist: स्टार प्लस का सीरियल अनुपमा इन दिनों चर्चा में है. रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना का ये शो दर्शकों का फेवरेट है, लेकिन कुछ समय से इसकी टीआरपी में कमी देखने मिली है. कुछ समय पहले सीरियल में समर की मौत दिखाई गई थी और उसके बाद से ही मेकर्स इसमें नये-नये ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं. तपिश की एंट्री हुई और उसके साथ कहानी आगे बढ़ी. हाल ही में शो में दिखाया गया कि अनुपमा एक महिला की आलोचना करती है क्योंकि उसने बूढ़े वेटर की बेइज्जती की. अनुज बूढ़े वेटर को अपना कार्ड देता है और कहता है कि जब भी जरूरत हो तो फोन कर लेना. वहीं, डिंपी, तपिश से वनराज की धमकी के लिए माफी मांगती है. तपिश उसकी तारीफ करता है और कहता है कि उसने अपने पहचान बनाने की कोशिश की है. इस बीच कहा जा रहा है कि अनुज की जिंदगी में कोई और महिला की एंट्री होगी.

बाबूजी क बढ़ रही बीमारी

अनुपमा के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि लीला बाबूजी को चाय देती है और वो वनराज को बुलाने के लिए कहता है. लीला उससे कहती है वो घर पर नहीं है. बाबूजी बार-बार उसे वनराज को बुलाने के लिए कहते है. उन्हें याद नहीं रहता कि लीला उसे बता चुकी है कि वो वनराज घर पर नहीं है. लीला को अपने पति के लिए चिंता होती है. वहीं, अनुपमा, डिंपी को डॉक्टर के पास लेकर जाती है. डिंपल के डॉक्टर ने बच्चे और उसकी मां को बताया कि सब कुछ ठीक है. डॉक्टर डिंपल को तनाव ना लेने के लिए कहता है. डिंपी को याद आता है कि वनराज ने क्या कहा है.

अधिक की बातें सुनकर पाखी हुई शॉक्ड

पाखी डॉक्टर से अपॉइंटमेंट तय करती है और अधिक को चलने के लिए कहती है. अधिक कहता है कि अगर उनका बच्चा आया तो पाखी उसे बर्बाद कर देगी. अधिक पाखी को अनु के साथ बदतमीजी करने पर डांटता है. पाखी अधिक को बुरा ना कहने के लिए कहती है और कहती है कि वो एक अच्छी मां बनेगी. अनुपमा से डॉक्टर के पास वनराज मिलता है. वो अनुपमा को बर-बार शाह हाउस आने से रोकता है. ये सुनकर अनुपमा शॉक्ड हो जाती है. काव्या, वनराज और डिंपल को देखकर दंग रह जाती है. काव्या वनराज से कहती है कि उसे डॉक्टर के पास ना ले जाने पर उसे बुरा लग रहा है.

अनुज की जिंदगी में आएगी दूसरी औरत!

पाखी अनुपमा को घर आकर बताती है कि वो आईवीएफ से मां बन सकती है. पाखी अनुपमा से पूछती है कि क्या वह दिल से खुश है. अनुपमा ये सुनकर काफी दुखी हो जाती है. पाखी कहती है कि उसे उसकी फ्रिक नहीं है, इसलिए ऐसा वो पूछ रही है. पाखी एक बार फिर से अनुपमा के साथ बदतमीजी करती है. वहीं, फिल्मीबीट की रिपोर्ट के अनुसार “अनुपमा में एक बड़ा मोड़ आएगा, क्योंकि अनुज कपाड़िया की पूर्व मंगेतर शो में प्रवेश करेंगी. वह मान के रिश्ते में तीसरा पहिया निभाते हुए धारावाहिक में एक बड़ा मोड़ लाएगी. रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका में एक सीक्वेंस शूट करने की उम्मीद है. यूएसए में अनुपमा के शूटिंग शेड्यूल के बारे में आने वाले दिनों में चीजें स्पष्ट हो जाएंगी.”

Also Read: Anupama Leap: अनुपमा-अनुज के सीरियल में आ रहा लीप! ऐसी होगी आगे की कहानी

अनुज की पूर्व मंगेतर की होगी एंट्री

क्या अनुज की पूर्व मंगेतर अनुपमा और अनुज को अलग कर देगी? जब इस बारे में पूछा गया, तो खबरी ने कहा, “क्रिएटिव टीम ने दर्शकों के लिए एक विशेष ट्रैक की योजना बनाई है. हाल के हफ्तों में संख्या में गिरावट आई है और अधिक ध्यान आकर्षित करने के लिए यह उनका नवीनतम सहारा है. बिग बॉस 17 से प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए, निर्माता गेम में वापसी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते. नई एंट्री शो में ड्रामा को और बढ़ा देगी. फिलहाल इसके लिए कास्टिंग चल रही है.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >