Anupama की पाखी ने बिग बॉस 18 और खतरों के खिलाड़ी में भाग लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी टीम…

सीरियल अनुपमा फेम मुस्कान बामने अब किस प्रोजेक्ट में नजर आएंगी, ये फैंस जानना चाहते हैं. एक्ट्रेस ने अनुपमा में लीप आने के बाद शो को टाटा-बॉय कह दिया था. उन्होंने बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी में भाग लेने पर बात की.

Anupama: अनुपमा सीरियल में अभी तक मेकर्स दो लीप ला चुके हैं. जब शो में पांच साल का लीप आया था, तो पाखी की भूमिका निभाने वाली मुस्कान बामने ने इसो छोड़ दिया था. शो में वो वनराज और अनु की बेटी का किरदार निभाती थी. शो की वजह से आज भी फैंस उन्हें पाखी के रोल से जानते हैं. फैंस उन्हें किसी दूसरे शो में देखने के लिए उत्साहित है.

क्या सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में भाग लेगी मुस्कान बामने

मुस्कान ने कहा, बेशक, क्यों नहीं. फिलहाल तो नहीं पर अगर ऑफर आता है तो क्यों नहीं, बिग बॉस ही क्यों. और भी काफी सारे रियलिटी शोज है. मुझे डांस करना पसंद है तो मैं डांस शो भी करना चाहूंगी.

क्या मुस्कान बामने खतरों के खिलाड़ी में भाग लेगी

एक्ट्रेस ने कहा, हां मुझे दिलचस्पी है. जब मैं कंटेस्टेंट को टीवी पर परफॉर्म करते देखती हूं तो मुझे ये आसान और आकर्षक लगता है. हालांकि जब मैं एक व्यक्ति को स्टंट करते हुए देखती हूं तो मुझे शक होता है कि मैं ये कर पाऊंगी या नहीं.

अनुपमा छोड़ने के बाद अब किस प्रोजेक्ट में नजर आएगी मुस्कान बामने

मुस्कान बामने ने कहा, मुझे ब्रेक लिए काफी समय हो गया है. फिलहाल मैं कुछ अच्छे और रोमांचक प्रोजेक्ट का इंतजार कर रही हूं. मैं और मेरी टीम इसी काम में लगे हुए है.

अनुपमा में क्या दिखाया जा रहा

सीरियल में दिखाया जा रहा है कि बिल्डर के शाह हाउस में आने से हंगामा हो जाता है. बिल्डर पूरे शाह परिवार को घर खाली करने के लिए कहता है. उसकी बात सुनकर सारे घर में तूफान सा आ जाता है. सब परेशान होते है कि वो लोग कहां जाएंगे. ऐसे में अनुपमा सबका स्वागत आशा भवन में करती है. तोशू और डॉली वहां जाने से हिचकिचाते है.

Also Read- Anupama: काव्या के शो छोड़ते ही रुपाली गांगुली ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- आप सामने वाले को…

Also Read- Anupama: तोशू का ये करीबी शख्स बना दुश्मन, इस वजह से अनुज से शादी नहीं करना चाहती अनु

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >