Anupama: ये शख्स उड़ाएगा अनु-अनुज के रिश्ते का मजाक, अनुपमा शुरू करेगी ये नया बिजनेस

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि प्रार्थना, अनु के साथ कोठारी हाउस जाएगी, ताकि वह मोटी बा, ख्याति और पराग को अंश और प्रार्थना की शादी के लिए मना सके. हालांकि कोठारी हाउस में राही और मोटी बा अनुपमा की बेइज्जती करेगी. ख्याति अपने बेटी को ताने कसेगी.

Anupama: सीरियल अनुपमा ने फिर से टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह वापस पा ली है. शो फिर से नंबर वन की कुर्सी पर आ गया है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अंश और प्रार्थना की शादी अनु करवा रही है. दूसरी तरफ डांस रानियों की पाखी और राही बेइज्जती करती है. हालांकि अनु, सरिता का सपोर्ट करती है और असली गुनाहगार को पकड़ लेती है. तोशू एक बार फिर से अपनी मां को फंसाने की कोशिश करता है. जिसके बाद जनता और मीडिया शाह हाउस के बाहर इकट्ठा होते हैं और डांस रानियों को प्रतियोगिता से बाहर करने की बात करते हैं.

कोठारी हाउस जाएगी अनुपमा

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनुपमा 15 अगस्त को सेलिब्रेट करती है. उसके बाद वह प्रार्थना से बात करती है क्योंकि वह इस बात से दुखी होती है कि उसकी शादी में उसके माता-पिता नहीं आ रहे. अनु उसे अपने माता-पिता से बात करने के लिए कहेगी. प्रार्थना कहेगी कि उसे डर लग रहा है कि और साथ में अनु को कोठारी हाउस चलने के लिए कहेगी. अनु उसके साथ कोठारी हाउस जाएगी. राही उसकी बेइज्जती करेगी, लेकिन वह उनसे कहेगी कि वह प्रार्थना के लिए वहां आई है. प्रार्थना मोटी बा, ख्याति और पराग को शादी में आने के लिए मनाएगी.

अनुज और अनु के रिलेशनशिप का मजाक उड़ाएगी मोटी बा

ख्याति, प्रार्थना को ताने देगी कि वह अनु पर उससे ज्यादा भरोसा करती है. प्रार्थना उससे कहेगी कि जब उसने सबको गौतम के बारे में बताया तो किसी ने उसकी बात नहीं सुनी. पराग उससे सवाल करेगा कि क्या वह अपने परिवार के खिलाफ जाकर अंश से शादी कर रही, क्या ये सही है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मोटी बा अनु की बेइज्जती करती है. वह उसे वनराज से तलाक और अनुज के साथ बिना शादी किए रहने के बारे में याद दिलाती है. वह अनु और अनुज के रिलेशनशिप का मजाक उड़ाती है. अनु ये सब सुनने के बाद मोटी बा को करारा जवाब देती है. वह फिर अपनी मां के घर जाएगी और अनु की रसोई वाला बोर्ड लेगी. वह उसे फिर से शुरू करने की बात कहेगी.

यह भी पढ़ें- War 2 Worldwide Collection: ‘वॉर 2’ का वर्ल्डवाइड धमाका, ब्लॉकबस्टर बनी या हुई बुरी तरह फ्लॉप? कलेक्शन ने चौंकाया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >