Anupama की जिंदगी में वापस आ रहा ये शख्स, बनेगा अनु का सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम, देखता रह जाएगा अनुज

अनुपमा की जिंदगी में एक ऐसा शख्स आ रहा है, जो उसके साथ खड़ा होगा. वो उसका सपोर्ट सिस्टम बनेगा. वो उसकी मुश्किल भरी जिंदगी में उसका साथ देगा.

Anupama: रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे का सीरियल अनुपमा में मेकर्स खूब सारा ड्रामा लेकर आ रहे हैं. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा को लगता है कि तोशू ने उससे बदला लिया है. उसे लगता है कि तोशू ने ही बिरयानी में कॉकरोच मिलाया है. वो इमोशनली काफी टूट गई है. दूसरी तरफ वनराज उसे टीटू और डिंपी की शादी में शामिल नहीं होने के लिए कहता है. अनु को लगता है कि सब उसकी वजह से परेशान हो रहे हैं. जल्द ही मेकर्स अनु के भाई की एंट्री इसमें करवा रहे हैं.


अनुपमा की जिंदगी में लौट रहा ये शख्स
अनुपमा की जिंदगी में एक ऐसा शख्स आ रहा है, जो उसके साथ खड़ा होगा. वो उसका सपोर्ट सिस्टम बनेगा. सीरियल में अनु के भाई भावेश का रोल निभा रहे मेहुल निसार की एंट्री हो रही है. इस बात का खुलासा मेहुल ने खुद किया. उन्होंने रूपाली गांगुली संग तसवीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, वो बंधन जो कभी नहीं बदलता..! रुप्स के साथ 8 महीने बाद शूटिंग कर कर रहा हूं, लेकिन लगता है वैसा ही है. बहना, तेरा भाई आ गया है.

Anupama: अनुपमा को अस्पताल ले जाएगा अनुज, क्या तोशू नहीं ये शख्स है अनु की बर्बादी के पीछे

Anupama: रूपाली गांगुली संग लड़ाई पर सुधांशु पांडे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कभी-कभी ऐसा होता है…

Anupama: अनुपमा के लिए श्रुति से लड़ जाएगा अनुज, क्या बिरयानी में कॉकरोच मिलाने की बात मान लेगा ये शख्स


मेहुल निसार की तसवीर पर यूजर्स कर रहे कमेंट
मेहुल निसार के तसवीरों पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, फाइनली. एक यूजर ने लिखा, आपको वापस देखकर अच्छा लगा. अनु का असली सपोर्ट सिस्टम. एक अन्य यूजर ने लिखा, बहुत बढ़िया अब अनु अकेली नहीं है..भाई का सपोर्ट मिलेगा..धन्यवाद सर वापसी करने के लिए. वहीं, अनुपमा के ट्रैक की बात करें तो अनुपमा असली गुनाहगार को खोजने में लगी हुई है. वो किसी भी कीमत पर स्पाइस एंड चटनी के असली अपराधी को पकड़ कर रहेगी. वहीं, अनुज, अनु को भारत वापस जाने से रोकता है, लेकिन वो उसकी बात नहीं सुनती.

Anupama Upcoming Twists: अनुपमा की बर्बादी का कारण बना स्पाइस एंड चटनी रेस्तरां, भीड़ ने किया हमला, बेहोश होकर गिर पड़ी अनु

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >