Anupama: मनीष गोयल ने शो में राघव की भूमिका निभाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अनुपमा के जीवन को कैसे…

Anupama: सीरियल अनुपमा में जबसे मनीष गोयल की राघव के रूप में एंट्री हुई है, तबसे टीआरपी लिस्ट में यह टॉप पर आ गया है. अब मनीष ने अपने कैरेक्टर को लेकर कई राज खोले.

Anupama: स्टार प्लस का शो अनुपमा एक बार फिर टीआरपी रेस में टॉप पर आ गया है. रूपाली गांगुली, शिवम खजूरिया और अद्रिजा रॉय के सीरियल ने अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से ध्यान खींचा. यही नहीं मनीष गोयल की एंट्री ने भी दर्शकों को खूब इम्प्रेस किया. फैंस जानना चाहते हैं कि राघव का अतीत क्या है, वह जेल में क्यों है और उसका अनुपमा से क्या कनेक्शन है. अब एक्टर ने अपने किरदार को लेकर चुप्पी तोड़ी है.

मनीष गोयल ने राघव की भूमिका निभाने पर कही ये बात

मनीष गोयल ने बताया कि अनुपमा में उनके किरदार में किस तरह का बदलाव आएगा. एक्टर ने फिल्मीबीट संग बात करते हुए कहा, “अनुपमा में मैं राघव का किरदार निभा रहा हूं, जो जटिलताओं और अतीत से भरा हुआ है. धीरे-धीरे आश्चर्यजनक ट्विस्ट सामने आएंगे, जो दर्शकों को खूब इम्प्रेस करेगा. मेरा किरदार रहस्यमयी होने की वजह से मैं हर पल आनंद ले रहा हूं. मैं उत्सुक हूं कि राघव की एंट्री अनुपमा को कैसे प्रभावित करेगी. ड्रामा को आगे बढ़ाने के लिए बने रहें.”

मनीष गोयल ने गौरव खन्ना से तुलना किए जाने पर कही थी ये बात

बीते दिनों मनीष गोयल ने अपने किरदार की तुलना गौरव खन्ना के कैरेक्टर से करने पर भी बात की थी. उन्होंने कहा, मेरा किरदार सस्पेंस से भरा हुआ है. जैसे-जैसे परते खुलेंगी, मजा आएगा. हालांकि कई लोग मेरी तुलना अनुज से कर रहे हैं. मुझे वनराज, अनुपमा या अनुज से तुलना किए जाने से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन मैं खुद अपनी पहचान बनाना चाहता हूं. जिससे दर्शक मेरे स्क्रीन टाइम का इंतजार करें.

अनुपमा के प्रोमो ने दर्शकों की बढ़ाई एक्साइटमेंट

सीरियल अनुपमा के हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है. इसमें एक दिलचस्प पल दिखाया गया, जिसमें अनुपमा राघव के घायल हाथ की देखभाल करती नजर आती है. वहीं राघव अपने पास्ट को याद करता है. जिसमें एक महिला उसे चोट पहुंचाती है, लेकिन जब वह अपनी आत्म रक्षा के लिए उसे धक्का देता है, तो उसके माथे में चोट लग जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >