Anupama Maha Twists: प्रार्थना के बाद माही को मोहरा बनाएगा गौतम, करेगा जिंदगी बर्बाद, ये 2 शख्स बनेंगे रक्षक

Anupama Maha Twists: स्टारप्लस का पॉपुलर शो अनुपमा अपने दिलचस्प ट्विस्ट से दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखता है. शो के अपकमिंग ट्विस्ट में दर्शक देखेंगे कि अनु और राही साथ आ जाएंगे और माही की दोबारा शादी करवाने की प्लानिंग करेंगे. इधर गौतम कोठारी परिवार से बदला लेने के लिए माही संग शादी का ऑफर देता है.

Anupama Maha Twists: रूपाली गांगुली का शो अनुपमा हर एपिसोड के साथ दिलचस्प होता जा रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. यही वजह है कि टीआरपी चार्ट में यह अक्सर नंबर वन पर बनी रहती है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही को एहसास होता है कि वह एक ऐसी बेटी का किरदार निभा रही है, जो नफरत से भरी है और अपनी मां अनुपमा से दूरी बना लेती है.

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में क्या होगा खास

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में, अनु अपनी बेटी को प्यार करते और दुपट्टे में आग लगने के बाद उसकी रक्षा करते देखकर खुश हो जाती है. वह अपनी बेटी के प्यार को महसूस करती है और पास्ट को याद करती है. इधर नियति ने अनुपमा के लिए कुछ और ही सोच रखा है.

माही की शादी के खिलाफ है ख्याति

अनुपमा चाहती है कि माही दोबारा शादी कर ले, लेकिन मोती और ख्याति इसके खिलाफ हैं. वे चाहते हैं कि माही आर्यन की विधवा बनकर रहे. राही सबको चौंका देती है क्योंकि वह अनुपमा के साथ खड़ी होती है और पारिवारिक लड़ाई के बजाय सिद्धांतों को चुनती है.

माही की दूसरी शादी करवाने में राही अनु का देगी साथ

अनुपमा को लगता है कि माही को दोबारा शादी कर लेनी चाहिए क्योंकि उसे प्यार पाने का हक है और उसे एक खुशहाल जिंदगी जीनी चाहिए. अनु, माही को सही जीवनसाथी से मिलवाने की प्लानिंग करती है, जिसमें राही उसका साथ देती है. राही भी चाहती है कि माही फिर से खुश हो जाए. प्रार्थना से तलाक के बाद, गौतम माही की जिंदगी बर्बाद करने की योजना बनाता है और उससे शादी का प्रस्ताव रखता है. हालांकि वह यह सब सिर्फ कोठारी परिवार से बदला लेने के लिए कर रहा है.

यह भी पढ़ें- Govinda और Sunita Ahuja के तलाक पर बेटी टीना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- खुद को इस परिवार का…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >