Anupama Maha Twists: अनुपमा के इस करीबी की होगी मौत, जानलेवा बीमारी की आई चपेट में, सच जानकर टूट जाएगी अनु

Anupama Maha Twists: अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. जहां एक और डांस प्रतियोगिता जीतने के बाद अनु जश्न मना रही है. वहीं देविका जल्द ही एक झटका देगी. जिसमें वह बताएगी कि वह मरने वाली है, क्योंकि उसे कैंसर हो गया है. यह सच शाह परिवार को हिलाकर रख देगा.

Anupama Maha Twists: रूपाली गांगुली का शो अनुपमा अपने दिलचस्प एपिसोड से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. यही वजह है कि टीआरपी चार्ट में ये सीरियल हर हफ्ते नंबर वन पर बना रहता है. लेटेस्ट एपिसोड ताल से ताल डांस प्रतियोगिता के इर्द-गिर्द घूमा, जिसमें राही और अनु आमने सामने थे. दोनों ने जीतने के लिए अपनी जान लगा दी. हालांकि अंत में अनु ने धुंधली आंखों से ही दमदार परफॉर्मेंस दी और ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

डांस प्रतियोगिता जीतने के बाद भी अनुपमा को खाएगी ये चिंता

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जीतने के बाद भी अनु चिंता में रहेगी. उससे राही का दर्द देखा नहीं जाएगा. वह राही के पास जाएगी और उसे सहारा देने की कोशिश करेगी. साथ ही अनुज डांस अकादमी बंद नहीं करने की मिन्नत करेगी. हालांकि राही उसकी एक नहीं सुनेगी और उसपर खुशियां बर्बाद करने का आरोप लगाएगी. वह कहेगी कि उसकी मां का मकसद जीतना नहीं बल्कि उसको नीचा दिखाना था.

मीडिया वाले अनुपमा और डांस रानियों को कहेंगे नौकरानी

जीतने के बाद अनुपमा मीडिया के सामने एक लंबा चौड़ा स्पीच देगी. जिसमें बताएगी कि कैसे उसके सपनों को हर वक्त कुचल दिया जाता था. इधर राही नेशनल टीवी पर वसुंधरा और ख्याति से मांफी मांगेगी. इधर घर जाने के क्रम में अनु का जोरदार स्वागत होगा. इसी बीच बातचीत के दौरान मीडिया अनु और डांस रानियों को नौकरानी करेगी. यह बात सुनकर उसका पारा हाई हो जाएगी और वह बोलेगी कि क्या घर के काम करने वाली औरत का टैलेंट नहीं हो सकता है. डांस तो कोई भी कर सकता है.

जल्द ही मरने वाली है देविका, हुई ये जानलेवा बीमारी

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में एक और हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. जिसमें देविका का सच सबके सामने आएगा, जो शाह हाउस को हिलाकर रख देगा. वह सबको बताएगी कि उसके पास ज्यादा समय नहीं बचा है और वह एक जानलेवा बीमारी की शिकार हो गई है. यह सच जानकर अनु टूट जाएगी. उस पता चलेगा कि देविका कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी की चपेट में आ गई है.

यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: परी अपने ससुराल में ���रेगी हंगामा, चलेगी ऐसी चाल की टूटेगा प्रिया का रिश्ता, फिर भी बेचारी बनेगी तुलसी की बेटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >