Anupama Maha Twists: राही को हराकर अनुपमा जीतेगी डांस कॉम्पिटिशन, इस शख्स संग ट्रॉफी करना चाहेगी शेयर, ख्याति होगी आग बबूला

Anupama Maha Twists: सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाले हैं, क्योंकि अनु आखिकार डांस प्रतियोगिता जीत जाएगी. राही इस जीत को देखकर गुस्से में आग बबूला हो जाएगी और अपने डिसीजन को कोसेगी. इधर ख्याति भी उसे खूब भला बुरा सुनाएगी.

Anupama Maha Twists: रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है. सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में राही और अनु डांस कॉम्पिटिशन जीतने के लिए एक दूसरे से भिड़ते हैं. वह छोटे छोटे मुद्दे पर लड़ते हैं. जिसका फायदा मेकर्स शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए करते हैं. जहां डांस प्रतियोगिता के पहले राउंड में जस्सी की एक गलती की वजह से डांस रानियों को हार का सामना करना पड़ता है और राही जीत जाती है और खुशी से झूम उठती है.

अनुपमा की टीम को एलिमिनेट नहीं करेगी राही

पहला राउंड जीतने के बाद डांस प्रतियोगिता के आयोजक और जज राही को एक पॉवर देते हैं. जिसमें वह किसी भी टीम को एलिमिनेट कर सकती है. उसे सोचने के लिए 5 मिनट दिए जाएंगे. जिसमें जस्सी उससे मिन्नत करेगी कि वह डांस रानियों को बचा लें. राही भी पिघल जाएगी और अनुपमा की टीम को बचा लेगी. हालांकि यह गलती उसे काफी भाड़ी पड़ेगी.

राही को हराकर अनुपमा ने जीता डांस प्रतियोगिता

डांस प्रतियोगिता के फिनाले डांस में अनुपमा अपना चार्म दिखाएगी और धमाकेदार डांस करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर लेगी. वह डांस कॉम्पिटिशन की विनर बन जाएगी. राही यह देखकर गुस्से में आग बबूला हो जाएगी. हालांकि अनु अपनी बेटी के साथ ट्रॉफी शेयर करने की कोशिश करेगी, लेकिन वह खैरात लेने से इनकार कर देगी.

ख्याति इस वजह से राही को खूब कोसेगी

डांस प्रतियोगिता का विनर बनते ही अनुपमा को फैंस से फुल सपोर्ट मिलेगा. हर कोई उसके टैलेंट की तारीफ करेगा. अनु अमेरिका जाने की तैयारी भी करेगी. इधर कोठारी परिवार को जैसे ही अनु के डांस प्रतियोगिता जीतने की भनक लगेगी. सभी दुखी हो जाएंगे और ख्याति रोद्र रूप में आ जाएगी. वह राही को बेइज्जत करेगी और कहेगी कि जब भी जरूरत पड़ी है, उसने अपनी मां को ही चुना है, इस परिवार को वह अपना मानती ही नहीं है. वह राही को घर के सारे काम करवाएगी और कोसती रहेगी. राही इनसब के बाद पछताएगी कि उसने अनु की टीम को बाहर न करके काफी बड़ी गलती कर दी है.

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 से बॉलीवुड में डेब्यू करने पर फाइनली हरनाज संधू ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सपनों से लेकर बड़े पर्दे तक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >