Anupama Maha Twist: इस पुराने किरदार के वापस आने से मिटेगी अनु की टेंशन, करेगी अनीता को रिप्लेस, प्रेम के सामने पराग फूट-फूट कर रोएगा

Anupama Maha Twist: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा प्रेम कहता है कि वह अपने पिता को रोते हुए नहीं देख सकता. पराग कहता है कि हर बच्चा यही कहता है, लेकिन ऐसा कुछ कर जाता है जिसकी वजह से उनके माता-पिता की आंखों में आंसू आ जाते हैं.

Anupama Maha Twist: राजन शाही के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कोठारी हाउस में खूब ड्रामा देखने को मिलेगा. पराग मोटी बा से माफी मांगता है क्योंकि वह उनपर गुस्सा हुआ था. हालांकि पराग अपने गुस्से के पीछे की वजह भी बताता है. पराग कहता है कि आर्यन की मौत के बाद राही और प्रेम ने अपने सपनों को छोड़ दिया. प्रेम ने ऑफिस और राही ने पूरे घर को संभाल लिया, लेकिन किसी ने भी दोनों की कद्र नहीं की. पराग, राही से माफी मांगते हुए कहते हैं कि वह अनु के पास सिर्फ इसलिए गए थे क्योंकि वह उसे जीतते देखना चाहते हैं. ये सुनकर राही और प्रेम बहुत भावुक हो जाते हैं.

प्रेम के सामने रोएगा पराग

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रेम और पराग दिल खोलकर बात करते हैं. प्रेम कहता है कि वह अपने पिता को रोते हुए नहीं देख सकता. पराग कहता है कि हर बच्चा यही कहता है, लेकिन ऐसा कुछ कर जाता है जिसकी वजह से उनके माता-पिता की आंखों में आंसू आ जाते हैं. पराग उसे याद दिलाता है कि जब वह घर छोड़कर चला गया था, तब उसकी हालत खराब हो गई थी. प्रेम इसके लिए उससे माफी मांगता है. प्रेम कहता है कि वह शेफ बनना चाहता है. पराग उसे अपने सपने को पूरा करने के लिए कहता है.

देविका की वापसी

अनुपमा में देविका की वापसी हो गई है. अनु की टीम दुखी है कि अनीता का पैर टूट गया है और वह डांस प्रतियोगिता में परफॉर्म नहीं कर पाएगी. वह ऑर्गेनाइजर से बात करने जा रही कि उन्हें अनीता की जगह उन्हें सरिता को रिप्लेस करने दे. हालांकि अब देविका वापस आ गई है तो वह डांस रानी ज्वाइन करेगी. अनु और देविका दोनों चैट करेगी और पुराने दिनों की बात करेगी. हालांकि बात करते-करते देविका रोने लगेगी. वह अनुपमा को गले लगाते हुए कहती है कि उसे नहीं पता कि वह फिर से उसकी दोस्त बन पाएगी या नहीं. ये सुनकर अनु हैरान हो जाती है.

यह भी पढ़ें- Anupama Maha Twists: अनु की जिंदगी में विलेन बनेगी ये शख्स, ये पुराना किरदार फिर से लौटा, फिनाले से पहले टूटेगा अनीता का पैर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >