Anupama Leap: शिवम खजूरिया ने शो में एंट्री को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रेम एक मॉर्डन कृष्णा के जैसा है

अनुपमा में लीप के बाद शिवम खजूरिया की एंट्री हो गई है. शिवम, प्रेम के किरदार में दिख रहे हैं. एक्टर ने शो में एंट्री और अपने किरदार को लेकर बात की. उन्होंने बताया कैसे ये रोल उनके निभाए गए अन्य किरदारों से अलग है.

Anupama Leap: साल 2020 में राजन शाही का सीरियल अनुपमा शुरू हुआ था और तब से ही ये टीआरपी लिस्ट में नंबर एक पर बना हुआ है. सीरियल में 15 साल का लीप आ गया है और अनु एक अलग अंदाज में दिख रही है. अभी तक सारे किरदारों की झलक दिखा दी गई है, लेकिन अनुज शो से गायब दिखे. आध्या अब बड़ी हो गई है और द्वारका में रहती है. वहीं, ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार शिवम खजूरिया, प्रेम के किरदार में नजर आ रहे हैं. शिवम ने इस रोल को निभाने को लेकर बात की.

शिवम खजूरिया ने अपने किरदार से हटाया पर्दा

अनुपमा में लीप के बाद शिवम खजूरिया, प्रेम के रोल में अलीशा परवीन, आध्या की भूमिका में दिख रही है. फिल्मीबीट संग एक इंटरव्यू में शिवम ने अपने किरदार को लेकर खुलासा करते हुए कहा, प्रेम एक मॉर्डन कृष्णा के जैसा है. उसे लोगों की मदद करना पसंद है. वो एक हैप्पी गो लकी लड़का है. अपकमिंग एपिसोड में वह अपनी लाइफ का असली उद्देश्य खोजना चाहता है. ये मेरे पुराने निभाए गए सारे किरदारों से अलग है. इसमें बच्चों जैसा चार्म और परिपक्वता दोनों है.

शिवम खजूरिया ने कही ये बात

अनुपमा में शामिल होने पर किसी तरह का प्रेशर शिवम खजूरिया ने फील किया. इसपर एक्टर ने कहा, कोई प्रेशर नहीं था, लेकिन ये एक बड़ी जिम्मेदारी है क्योंकि शो को दर्शकों ने खूब सारा प्यार दिया है. मेरा फोकस बस अपना बेस्ड देना है. बता दें कि अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु और आध्या एक-दूसरे के बारे में सोचते है और डांस करते हैं. आध्या अपनी मां के लिए तरसती है. अनु डांस करते-करते गिरने वाली होती है, तभी प्रेम की एंट्री होती है और वो उसे बचा लेता है.

Also ReadAnupama: कौन है नयी आध्या, जो बनेगी बूढ़ी अनु की सपोर्ट सिस्टम, क्या अनुज को खोज पाएंगे दोनों मिलकर

Also Read Anupama: रोनित रॉय ने लीप के बाद शो में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने किसी भी किरदार…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >