Anupama Leap: डिंपी की होगी दर्दनाक मौत, लीप के बाद शो से कटेगा इन 5 किरदारों का पत्ता, अनु को मिलेगा धोखा

अनुपमा में 15 साल के लीप को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है. कहा जा रहा है कि लीप के बाद कई किरदारों का पत्ता कट जाएगा. वहीं, कई नये चेहरों की एंट्री होगी.

Anupama Leap: सीरियल अनुपमा में एक और लीप आने वाला है और इसकी कहानी को लेकर सोशल मीडिया पर कई खबरें चल रही है. कहा जा रहा है कि शो में 15 साल का लंबा लीप आएगा. वहीं, लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो शो में दिखाया जा रहा है कि डिंपी और आध्या के बीच बहस होती है. आध्या को डिंपी बहुत सुनाती है और आध्या इससे काफी भड़क जाती है. डिंपी उसे थप्पड़ मारने वाली होती है, तभी उसका हाथ अनुज पकड़ लेता है. अनुज उसे ऐसा नहीं करने की वॉर्निंग देता है.

अनुपमा में 15 साल के लीप के बाद कटेगा इनका पत्ता

अनुपमा में 15 साल के लीप के बाद कौन से किरदार शो में बने रहेंगे और किसका पत्ता कटेगा, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं, इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार, सूत्र के हवाले से बताया गया कि डिंपी का किरदार मेकर्स खत्म करने का प्लान कर रहे. मेकर्स डिंपी की दर्दनाक मौत का ट्रैक बना रहे हैं. इसके अलावा शो से तोशू, टीटू, आध्या और किंजल भी लीप के बाद नहीं दिखेंगी. हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.

अनुपमा को मिलेगा अपनों से फिर धोखा

इस रिपोर्ट में बताया गया कि लीप के बाद अनुपमा के कैरेक्टर में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. उसे अपनों से फिर से धोखा मिलेगा. अनु ही नहीं, बल्कि अनुज के किरदार का भी लुक बदल जाएगा. अब मेकर्स लीप के बाद क्या कहानी लेकर आएंगे, ये तो वक्त ही बताएगा. फिलहाल लीप के बारे में मेकर्स चुप्पी साधे हुए है. वहीं, राजन शाही के शो में अबतक तीन लीप आ चुके हैं. दर्शक मेकर्स की ओर आधिकारिक ऐलान का इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि कुछ समय पहले ही शो में काव्या का रोल निभाने वाली मदालसा शर्मा ने 15 साल के लीप की खबर को लेकर कंफर्म किया था.

Also Read- Anupama: तोशू का ये करीबी शख्स बना दुश्मन, इस वजह से अनुज से शादी नहीं करना चाहती अनु

Also Read- Anupama: काव्या के शो छोड़ते ही रुपाली गांगुली ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- आप सामने वाले को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >