Anupama: कपिल की मां का सच जानकर चौंकी अनुपमा, माही चलेगी नयी चाल

Anupama: अनुपमा के आज के एपिसोड में कपिल और कृति के रिश्ते का सच राही के सामने आएगा. कृति उसे बताएगी कि कपिल उसे अच्छे से नहीं रखता. राही उसके लिए परेशान हो जाती है. दूसरी तरफ अनु के सामने एक चौंकाने वाला सच आएगा.

Anupama: अनुपमा के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा और कपिल की मुलाकात होती है. अनुपमा, कृति और कपिल की बातचीत सुन लेने के लिए माफी मांगती हैं. वह कहती है कि वह उनके बीच में कुछ कहना नहीं चाहती, लेकिन उम्र में बड़ी होने के नाते सलाह दे रही हैं. कपिल का शांत और अजीब जवाब अनुपमा को उलझन में डाल देता है. वह दोनों से और बात करना चाहती है, लेकिन यह सोचकर रुक जाती हैं कि यह राही का ससुराल है.

प्रेम और प्रेरणा को लेकर माही करेगी ये सवाल

वसुंधरा सोचती है कि घर का काम बहुओं पर नहीं छोड़ा जा सकता, इसलिए वह खुद कृति के लिए खाना बनाने का फैसला करती हैं. बातचीत में सामने आता है कि सुमन और वसुंधरा के रिश्ते अच्छे नहीं हैं. वसुंधरा, सुमन पर आरोप लगाती है कि उसने कृति को हमेशा रोका-टोका और उसकी शादी का फैसला भी उसी ने किया, जिसकी वजह से आज कृति दुखी है. दूसरी तरफ माही, वसुंधरा को खुश करने की कोशिश करती है. इस बीच माही, प्रेम और प्रेरणा की दोस्ती पर सवाल उठाती है. अनुपमा उसे कड़े शब्दों में समझाती हैं कि हर रिश्ते को शक की नजर से देखना गलत है. हालांकि माही की बात सुनकर मोटी बा थोड़ी परेशान हो जाती है.

कपिल और कृति का सच आएगा सामने

राही को कृति बताती है कि कपिल उसके साथ हमेशा बुरे तरीके से पेश आता है. राही परेशान हो जाती है और अनु से उसकी मदद के लिए कहती है. अनुपमा उसे एकतरफा कहानी पर फैसला न लेने की सलाह देती हैं।. बाद में कृति, अनु के साथ बाजार जाती है, जहां पर उसे कपिल अपनी मां के साथ मिलता है. कृति प्यार से बात करती है, लेकिन कपिल और उसकी मां का डर अनुपमा को सोचने पर मजबूर कर देता है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, कपिल की मां को भगवान से अपने बेटे की रक्षा की प्रार्थना करते सुन लेती हैं. बातचीत से पता चलता है कि कपिल की मां एक ओल्ड-एज होम में रहती हैं.

यह भी पढ़ेंवसुंधरा के घर में अनुपमा की होगी परीक्षा, हर कदम पर सहनी पड़ेगी बेइज्जती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >