Anupama की बहू किंजल ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कुछ भी कंफर्म नहीं

Anupama की किंजल अब क्योंकि सास भी कभी बहू थी नजर आएंगी, ऐसी चर्चा हो रही है. अब एक लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो उन्हें शो के लिए अप्रोच किया गया है. बताया जा रहा है कि मेकर्स शो को एक नये अलग अंदाज में पेश करना चाहते हैं. निधि ने शो में काम करने पर रिएक्ट किया है.

Anupama: सीरियल अनुपमा में एक्ट्रेस निधि शाह ने किंजल का किरदार निभाया था. किंजल, अनु और वनराज के बड़े बेटे तोशू की पत्नी के रोल में दिखी थी. हालांकि लीप आने के बाद उन्होंने शो को अलिवदा कह दिया था. फैंस एक्ट्रेस को किसी और शो में देखने के लिए बेताब है. इस बीच सुनने में आ रहा है कि वह क्योंकि सास भी कभी बहू थी में काम करने वाली है. कुछ समय से एकता कपूर के सुपरहिट शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी चर्चा में है. इस शो का नया वर्जन फिर से लौट रहा है. इसके लिए मेकर्स ने एक्ट्रेस को अप्रोच किया है.

क्योंकि सास भी कभी बहू थी में नजर आएंगी निधि शाह?

शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी के मेकर्स शो को नये अंदाज और आज की पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए बनाने का प्लान कर रहे हैं. फिलहाल स्टोरी और कास्ट को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं है. मेकर्स सही कास्ट पर पूरा ध्यान दे रहे है. साथ ही इसका भी ध्यान रखा जा रहा है कि शो की पुरानी भावनाएं और जादू नये वर्जन में दर्शकों को देखने मिले. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो के लिए शगुन शर्मा, रोहित सुचांती और अमन गांधी शो का हिस्सा बन सकते हैं. लेटेस्ट एपिसोड के अनुसार, मेकर्स ने निधि शाह को शो के लिए अप्रोच किया है. इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार, सूत्र ने बताया कि प्रोडक्शन के साथ बातचीत चल रही है और बहुत ज्यादा चांस है कि एक्ट्रेस शो में दिखेंगी.

निधि शाह ने कहा- कुछ कंफर्म नहीं

जब निधि शाह से इस बारे में पूछा गया कि निधि शाह ने कहा कि कुछ भी कंफर्म नहीं है अभी तक. उनकी इस बात से इतना तो क्लियर है कि बातचीत अभी चल रही है और फैंस को ऑफिशियल अनाउसमेंट के लिए इंतजार करना होगा. वहीं, एक्ट्रेस की बात करें तो उन्होंने साल 2024 में राजन शाही के शो अनुपमा को अलविदा कह दिया था. शो छोड़ने पर एक्ट्रेस ने एक भावुक पोस्ट लिखा था कि साढ़े चार तक उन्होंने किंजल का रोल निभाया था और नंबर वन शो का हिस्सा बनी हुई थी.

यह भी पढ़ें– Thug Life Cast Fees: कमल हासन की फिल्म में कौन ले रहा सबसे ज्यादा फीस? तृषा कृष्णन के हिस्से में आई सिर्फ इतनी रकम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >