‘अनुपमा’ की काव्या के सामने डायरेक्टर ने रखी थी अजीब शर्त, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

Anupama: मदालसा शर्मा ने 19 साल की उम्र में हुए कास्टिंग काउच अनुभव को साझा किया. उन्होंने बताया कि एक डायरेक्टर की गलत मांग को उन्होंने ठुकरा दिया. एक पॉडकास्ट में एक्ट्रेस ने सारी बात बताई.

Anupama: टीवी शो अनुपमा से घर-घर में पहचान बनाने वाली मदालसा शर्मा ने हाल ही में अपने करियर से जुड़ा एक चौंकाने वाला अनुभव साझा किया है. एक इंटरव्यू में उन्होंने कास्टिंग काउच से जुड़ी घटना बताई. उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने मुश्किल हालात में भी अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया.

19 साल की उम्र में हुआ चौंकाने वाला अनुभव

मदालसा शर्मा ने द मेल फीमेल पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान बताया, “जब मैं करीब 19 साल की थी, तब एक जाने-माने फिल्ममेकर ने मुझे एक मीटिंग के लिए बुलाया था. उन्होंने बताया कि वे एक ऐसी लड़की की तलाश में हैं जो बिकनी पहनने में कंफर्टेबल हो. सच कहूं तो मुझे लगा कि यह कोई बड़ी बात नहीं है, इसलिए मैं मान गई, लेकिन मैं कहानी समझना चाहती थी कि क्या वह सीन जरूरी था या फिर बस एक अलग एंगल था.”

मदालसा शर्मा ने बताई पूरी कहानी

मदालसा शर्मा ने आगे कहा, “फिर डायरेक्टर ने कहा कि वे देखना चाहते हैं कि क्या मैं बिकनी पहन सकती हूं और मेरी बॉडी लैंग्वेज को समझना चाहते हैं कि क्या मैं कैमरे के सामने ऐसा करने में कंफर्टेबल रहूंगी. मैंने उनसे कहा, ‘मैं एक एक्टर हूं और अगर किसी सीन के लिए मुझे बिकनी, साड़ी या लहंगा पहनना पड़े, तो मैं ऐसा करने को तैयार हूं क्योंकि यही मेरा काम है. लेकिन आपके सामने इसे पहनना मेरे काम का हिस्सा नहीं है! अगर आप मेरी काबिलियत पर भरोसा करना चाहते हैं, तो ठीक है। अगर नहीं, तो मुझे पता है कि दरवाजा कहां है!’”

‘अनुपमा’ में मदालसा शर्मा ने निभाया ये किरदार

सीरियल में एक्ट्रेस ने काव्या का किरदार निभाया था. वह अनुपमा के एक्स पति वनराज शाह की पत्नी के किरदार में दिखी थी. हालांकि कुछ सालों के बाद उनके किरदार को मेकर्स ने साइडलाइन कर दिया और एक्ट्रेस ने शो को अलविदा कह दिया. उनके इस रोल की वजह से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली.

यह भी पढ़ें- राही ने अनु को कहा सबसे खराब मां, कैफे में मचाया हंगामा, ‘अनुपमा’ में बढ़ेगा ड्रामा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >