Anupama: काव्या के शो छोड़ते ही रुपाली गांगुली ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- आप सामने वाले को…

सीरियल अनुपमा इन दिनों टीआरपी के अलावा अपने कलाकारों को लेकर चर्चा में लगातार बना हुआ है. पहले वनराज औऱ अब मदालसा शर्मा ने शो को छोड़ दिया. इस बीच रुपाली गांगुली ने क्रिप्टिक पोस्ट किया है, जिसपर फैंस का ध्यान चला गया.

Rupali Ganguly Cryptic Post: सीरियल अनुपमा टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर बना हुआ है. हालांकि इन दिनों शो अपने कलाकारों को लेकर भी सुर्खियों में बना हुआ है. सबसे पहले वनराज की भूमिका निभाने वाले सुधांशु पांडे ने शो को अलविदा कह दिया. उसके बाद काव्या का रोल प्ले करने वाली मदालसा शर्मा ने शो से किनारा कर लिया. अब मदालसा इसका हिस्सा नहीं है. एक्ट्रेस के कंफर्म करते ही रुपाली गांगुली ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

मदालसा शर्मा ने क्यों अनुपमा को कहा अलविदा

मदालसा शर्मा अब अनुपमा में नजर नहीं आएंगी. एक्ट्रेस ने ईटाइम्स को बताया कि, शो की शुरूआत में तीम मुख्य किरदार थे अनुपमा, काव्या और वनराज. हालांकि लास्ट ईयर से कहानी इन तीनों किरदार से बहुत आगे बढ़ गई है. वहीं, उनके फैंस इस बात से दुखी है कि अब वो उन्हें शो में नहीं देख पाएंगे.

क्या मदालसा शर्मा के लिए रूपाली गांगुली ने लिखा पोस्ट

मदालसा के अनुपमा छोड़ने के कुछ समय बाद ही रूपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लिखा. उन्होंने लिखा, आपका औरा इतना अमेजिंग है, क्योंकि आप सामने वाले को फील कराते हैं कि आपको देखा सुना समझा और वैल्यू दिया जा रहा. साथ ही सपोर्ट भी मिल रहा. फैंस इस पोस्ट को मदालसा से जोड़ कर देख रहे हैं.

अनुपमा में क्या दिखाया जाएगा

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि ओणम उत्सव के बीच बिल्डर तोशू को शाह हाउस खाली करने के लिए कहता है. पूरे परिवार को एक दिन में घर खाली करना पड़ता है. इस स्थिति में परिवार को डालने के लिए तोशू, वनराज को दोषी ठहराता है. शाह परिवार आशा भवन में शिफ्ट होंगे. हालांकि पाखी और तोशू आशा भवन में जाने से मना कर देते हैं.

Also Read- Anupama: तोशू का ये करीबी शख्स बना दुश्मन, इस वजह से अनुज से शादी नहीं करना चाहती अनु

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >