Anupama: क्या अनुपमा में आएगा फिर से लीप, अनुज का हाल देख फैंस का चकराया दिमाग, अनु की याद में बना मजनूं

अनुपमा में आगे क्या ट्विस्ट आएगा, ये फैंस जानना चाहते हैं. इस बीच गौरव खन्ना यानी अनुज की एक तसवीर सामने आई है, जिसे देख फैंस का दिमाग हिल गया. अब शो में क्या ट्विस्ट आएगा, फैंस जानने के लिए बेताब हो गए है.

Anupama: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का सीरियल अनुपमा दर्शकों को अपने ट्रैक से बांधे रखे हुआ है. लीप के बाद अनुज और अनुपमा की मुलाकात तो हुई, लेकिन दोनों अलग ही सिचुएशन में उस समय थे. अनुज की जिंदगी में श्रुति आ गई थी और आध्या अपनी मां से नफरत करती थी. अब श्रुति, अनुज की जिंदगी से जा चुकी है और फैंस उम्मीद कर रहे है कि अनुज और अनुपमा फिर से मिल जाएंगे. हालांकि लगता है मेकर्स ने ऐसा नहीं सोचा है.

लंबे बाल और दाढ़ी में दिखे गौरव खन्ना

अनुपमा में आगे क्या ट्विस्ट आएगा, ये फैंस जानना चाहते हैं. अनुज और अनुपमा के एक होने का फैंस लीप के बाद से ही इंतजार कर रहे हैं. अगर दोनों नहीं मिलेंगे, तो आगे की कहानी क्या होगी. इन सवालों पर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है. इस बीच सोशल मीडिया पर अनुज यानी गौरव खन्ना की एक तसवीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर फैंस शॉक्ड हो गए है. ये तसवीर अनुपमा के सेट से सामने आई है. फोटो में अनुज का लुक पूरी तरह से बदला हुआ है. फोटो में एक्टर के लंबे बाल और लंबी दाढ़ी है. उन्होंने एक शॉल ओढ़ी हुई है.

Also Read:Anupama: अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब, टीटू और डिंपी की शादी में होगा फुल ऑन ड्रामा

Also Read: Anupama: सीरियल में इस किरदार की हो रही फिर से वापसी, अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर खोले राज

गौरव खन्ना की तसवीर देख फैंस हुए कंफ्यूज

गौरव खन्ना की तसवीर देख फैंस कंफ्यूज हो गए है और आगे के ट्रैक के बारे में जानना चाहते हैं. कहा जा रहा है कि सीरियल अनुपमा में मेकर्स एक नया ट्रैक लेकर आ रहे हैं, जिसमें अनुज, अनु की यादों में डूबे दिखेंगे. अब सच्चाई तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगी. वजह जो भी हो, इतना तो तय है कि आगे का ट्रैक काफी जबरदस्त होने वाला है. फैंस इसपर कमेंट भी कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, क्या फिर से लीप आएगा. एक यूजर ने लिखा, कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है. वहीं, अनुपमा में अभी टीटू और डिंपी के शादी का ट्रैक चल रहा है. वनराज इस शादी को तोड़ना चाहता है और वो ऐसा करता भी है. डिंपी, वनराज के खिलाफ जाएगी.

Anupama: सीरियल को अलविदा कह रही श्रुति, अब अनुज के साथ नहीं आएगी नजर, कहा- ‘मेरे हिसाब से…’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >