Anupama के मेकर्स को झटका, माया के बाद राखी दवे ने भी शो को कहा अलविदा! बोली- मुझे ग्रीन सिग्नल मिल गया…

‘अनुपमा’ में राखी दवे के किरदार से तस्नीम नेरुरकर काफी लोकप्रिय हुई है. राखी, अनुपमा के लिए मुश्किलें खड़े करने में पीछे नहीं हटती थी. हालांकि कभी-कभी उसका बदला रूप भी नजर आता था. लंबे समय से वो शो में नजर नहीं आ रही.

Anupama: ‘अनुपमा’ टीवी का सबसे चर्चित सीरियल है. शो से माया का ट्रैक खत्म हो चुका है और अब मालती देवी को लेकर कहानी आगे बढ़ने वाली है. अनुपमा अमेरिका जाएगी या नहीं, इसपर सस्पेंस बना हुआ है. दूसरी तरफ एक लंबे समय से किंजल की मां राखी दवे यानी एक्ट्रेस तस्नीम नेरुरकर शो से गायब दिख रही है. शो में उनके नजर नहीं आने की वजह से फैंस सोच रहे है कि कहीं उन्होंने सीरियल को छोड़ तो नहीं दिया. इसपर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है.

तस्नीम नेरुरकर ने छोड़ा अनुपमा शो!

‘अनुपमा’ में राखी दवे के किरदार से तस्नीम नेरुरकर काफी लोकप्रिय हुई है. राखी, अनुपमा के लिए मुश्किलें खड़े करने में पीछे नहीं हटती थी. हालांकि कभी-कभी उसका बदला रूप भी नजर आता था. शो में उनके नजर नहीं आने से फैंस परेशान हो गए थे. शो छोड़ने की खबरें भी सोशल मीडिया पर फैलने लगी थी. अब तस्नीम ने चुप्पी तोड़ते हुए बता दिया है कि वो शो को अलविदा नहीं कह रही.

तस्नीम ने कही ये बात

तस्नीम नेरुरकर ने कहा, मैंने अनुपमा नहीं छोड़ा है. जब स्टोरी में मेरे कैरेक्टर की जरूरत होगी तो मैं जरूर नजर आउंगी. अगर मैं कुछ करना चाहती हूं तो मेरी टीम ने मुझे हरी झंडी दे दी है. मैं केवल वही प्रोजेक्ट हाथ में लूंगा जो मुझे वास्तव में पसंद आएगा. मैं ऑफर्स के लिए तैयार हूं. हालांकि फैंस उन्हें अनुपमा शो में देखने के लिए बेताब है.

इन शोज में एक्ट्रेस आ चुकी है नजर

तसनीम शेख की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो असल जिंदगी में काफी ग्लैमरस है. एक्ट्रेस अपनी फोटोज अक्सर फैंस के साथ शेयर करती रहती है. साल 2006 में उन्होंने समीर नेरूरकर से शादी की थी. उनके पती एक मर्चेंट नेवी में हैं. कपल की एक बेटी है, जिसका नाम टिया है. उन्होंने सीरियल ‘कुसुम’, ‘क्‍योंकि सास भी कभी बहू थी’ जैसे शोज में काम किया है.

Also Read: Anupama: माया की मौत के बाद इस इंसान का आएगा असली चेहरा सामने, अनुज-अनुपमा छोटी अनु से छिपाएंगे बड़ा राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >