Anupama में राही संग काम करने पर प्रेम ने दी अपनी प्रतिक्रिया, कहा- अद्रिजा इस किरदार को लेकर…

Anupama: अनुपमा में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि मोहित, प्रेम का सौतला भाई है. ये राज कोठारी परिवार को पता चल गया है. पराग ने अपनी पत्नी को ये राज छिपाने के लिए कोठारी परिवार से बाहर निकाल दिया. अब एक इंटरव्यू में प्रेम ने राही संग काम करने को लेकर बात की.

Anupama: रूपाली गांगुली स्टारर शो अनुपमा हर हफ्ते टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है. राजन शाही का शो अपने आगे किसी और शो को टिकने नहीं देता. शो का ट्रैक इन दिनों मोहित और राघव के ईद-गिर्द घूम रहा है. शो में दिखाया जा रहा है कि प्रेम और राही को पता चलता है कि मोहित, ख्याति का बेटा है. ख्याति को जब मोहित के बारे में पता चलता है तो वह काफी हैरान हो जाती है. सीरियल में प्रेम का किरदार शिवम खजूरिया निभाते हैं. हालांकि शिवम पहले ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान के भाई रोहित पोद्दार का किरदार निभाते थे. अब उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वह ये रिश्ता शो को मिस करते हैं.

शिवम खजूरिया ने कहा- ये रिश्ता की कास्ट को मैं हर दिन मिस करता हूं

ये रिश्ता क्या कहलाता है में शिवम खजूरिया को रोमित राज ने रिप्लेस किया था. बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए एक्टर ने बताया कि वह ये रिश्ता शो के कास्ट को कितना मिस करते हैं. शिवम ने कहा, राजन सर ने मुझपर दोबारा से भरोसा दिखाया और मैं इसके लिए उनका थैंकफुल हूं. मुझे पसंद है वह किस तरह से अपने काम को लेकर जुनूनी है. मैं उन्हें हर दिन मिस करता हूं, लेकिन मैं उनसे अक्सर मिलते रहता हूं. शिवम ने सीरियल अनुपमा में काम करने को लेकर कहा, ”यह अच्छा लगता है. बस थू थू थू.” अनुपमा में अद्रिजा रॉय संग काम करने को लेकर कहा, ”मेरा जॉब है प्रेम बनना और राही से प्यार करना है, इसलिए मैं इसे इसी रूप में लेता हूं. इसके अलावा अद्रिजा इस किरदार को लेकर बहुत अच्छी और गंभीर रही हैं, इसलिए यह मुश्किल नहीं था.”

जानें अनुपमा में क्या दिखाया गया

अनुपमा में दिखाया गया कि ख्याति अपने भाई से मिलती है और आर्यन के बारे में पूछती है. ख्याति उससे पूछती है कि वह कोठारी परिवार में कैसे आ गया क्योंकि उसे पता था कि वह पढ़ाई के लिए चला गया था. वह उससे पूछती है कि उसे क्यों नहीं बताया गया कि वह अहमदाबाद में है. उसका भाई कहता है कि वह अपनी मां का प्यार पाने के लिए तरसता रहा है. वह कहता है कि उसके सवालों पर वह झूठ नहीं बोल पाया और उसने उसे बता दिया कि आखिर उसके असली माता-पिता कौन है. उन दोनों की बातें राही और प्रेम सुनते हैं.

यहां पढ़ें- Sunny Deol Rejected Films: इन 6 फिल्मों को ना कहकर चूक गए सनी देओल, किसी और की चमक गई किस्मत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >