Anupama की बहू डिंपल के हाथ लगा नया शो, समर की पत्नी अब इस सीरियल में आएगी नजर, जानें यहां

Anupama: सीरियल अनुपमा में डिंपल की भूमिका में निशि सक्सेना नजर आई थी. अब निशि के हाथ एक नया शो लगा है और इस सीरियल का नाम वसुधा है. चलिए आपको इस बारे में बताते हैं.

Anupama: स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा के कई किरदार अब बदल चुके हैं. अब शो में कई नये चेहरे नजर आते हैं. इस शो का हिस्सा एक्ट्रे निशि सक्सेना भी रह चुकी है, जिन्होंने डिंपल का किरदार निभाया था. डिंपल, अनुपमा की बहू थी और उसकी शादी समर से हुई थी. हालांकि समर की मौत के बाद डिंपल की शादी टीटू से हु थी. निशि ने सीरियल में डिंपल का किरदार दो साल तक निभाया था. अब उनके चाहने वालों के लिए गुड न्यूज है. निशि के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है और वह अब शो वसुधा में नजर आएगी.

वसुधा में अनुपमा फेम किस एक्ट्रेस ही हुई एंट्री?

जी टीवी का सीरियल वसुधा में प्रिया ठाकुर, नौशीन अली सरदार, प्रतीक्षा राय नजर आती हैं. अब इस शो का हिस्सा निशि सक्सेना भी हो गई है. एक्ट्रेस शो में एक अहम किरदार निभाते दिखेंगी. निशि का कैरेक्टर कहानी में एक नयापन लेकर आएगा. हालांकि उनके रोल को लेकर अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

क्या दिखाया जाएगा वसुधा के आने वाले एपिसोड में ?

वसुधा में दिखाया जाएगा कि देव एक मुश्किल सिचुएशन में फंस जाता है. करणवीर सिंह और उसकी बहन विधि उसकी जिंदगी में आ गए है. विधि, देव से बहुत प्यार करती है इस वजह से उसका भाई करणवीर उसकी जिंदगी में देव को वापस लेकर आया है. देव की शादी पहले से ही वसुधा से हो चुकी है. देव ने विधि से शादी करने से मना कर दिया है. ये जानकर विधि ने सुसाइड करने का प्रयास किया. करणवीर उसके इस कदम से बहुत निराश हुआ. हालांकि वह अपनी बहन की खुशियों के लिए देव और वसुधा का तलाक करवाना चाहता है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि देव और वसुधा तलाक लेने के लिए कोर्ट जाते हैं और पेपर्स जमा करते हैं. करणवीर दोनों के इस फैसले से बहुत खुश है. वह इस बाद से खुश होता है कि देव के तलाक लेने के बाद वह उसकी शादी अपनी बहन विधि से करवा देगा.

यह भी पढ़ें- Anupama: प्रार्थना के एक्स पति के प्यार में पड़ी माही, राजा को धोखा दे रहा परी? कोठारी हाउस में इस शख्स को देख चौंकी राही

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >