Anupama: क्या काव्या ने इस शख्स की वजह से शो को कहा अलविदा, बोलीं- चार साल तक…

सीरियल अनुपमा में काव्या के किरदार में दिखने वाली मदालसा शर्मा अब शो का हिस्सा नहीं है. उन्होंने फैंस को बताया कि राजन शाही के शो को उन्होंने छोड़ दिया है. इस बीच उनके और रूपाली गांगुली के बीच अनबन की खबरें सामने आई, जिसपर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है.

Anupama: राजन शाही के सीरियल अनुपमा की काव्या यानी मदालसा शर्मा अब शो में नजर नहीं आएगी. मदालसा ने शो को छोड़ दिया है और उनके चाहने वाले इस बात से काफी दुखी है. शो के शुरूआत से एक्ट्रेस बनी थी और अब उन्होंने इससे अलग होने का फैसला कर लिया. मदालसा से पहले सुधांशु पांडे ने शो को अलविदा कहा था. सुधांशु के शो छोड़ने के बाद कहा गया था कि रूपाली गांगुली संग अनबन के बाद उन्होंने शो से दूरी बना ली. अब कुछ ऐसा ही मदालसा और रूपाली को लेकर भी कहा जा रहा. इसपर मदालसा ने चुप्पी तोड़ी है.

क्या मदालसा शर्मा और रूपाली गांगुली में है अनबन

क्या मदालसा शर्मा ने रूपाली गांगुली से अनबन को लेकर टाइम्स संग से बातचीत में कहा, जब एक ही वर्क प्लेस पर चार साल तक एक साथ काम करते हैं, तो कभी ना कभी, कहीं ना कहीं, किसी ना किसी के साथ कुछ तो ऊपर नीचे होता ही है. ऐसी कोई बात नहीं है जो मैं बाहर लाना चाहूंगी कि मेरा रूपाली गांगुली या किसी अन्य एक्टर के साथ कुछ बुरा चल रहा था. कुछ दिन अच्छे होते है और कुछ दिन बुरे और ऐसे ही लाइफ चलती है. इसलिए ऐसा कुछ नहीं है जिससे मुझे कोई परेशानी थी.’

अनुपमा में क्या दिखाया जा रहा

वहीं, अनुपमा में दिखाया जा रहा है कि वनराज के गायब होने से तोशू घर का मुखिया बनने की कोशिश करता है. अचानएक एक बिल्डर आकर शाह परिवार को घर खाली करने के लिए कहता है. ये सुनकर सारे लोग परेशान हो जाते हैं. मजबूरन उन्हें आशा भवन में जाना पड़ता है. तोशू और पाखी वहां जाने से कतराते है, लेकिन उनके पास दूसरा कोई ऑप्शन नहीं होता. वहां जाकर दोनों काफी हंगामा कर देते है. अनु दोनों को चेतावनी देती है, लेकिन वो ठीक नहीं होते. दोनों को अनु आशा भवन से बाहर निकाल देती है. वहीं, अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु और अनुज एक साथ डेट पर जाएंगे. दोनों रोमांटिक बाइक राइड को एंजॉय करेंगे. ये एपिसोड काफी शानदार होने वाला है.

Also Read- Anupama: काव्या के शो छोड़ते ही रुपाली गांगुली ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- आप सामने वाले को…

Also Read- Anupama: तोशू का ये करीबी शख्स बना दुश्मन, इस वजह से अनुज से शादी नहीं करना चाहती अनु

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >