Anupama: अनुपमा सीरियल के इस किरदार के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, अब रूपाली गांगुली के शो में नहीं आएगा नजर

अनुपमा में परख मदान के किरदार का नाम दीया है, जो एक डांस टीचर है. वो यशदीप की दोस्त है. हालांकि कई दिनों से उनका किरदार शो में दिखाया नहीं जा रहा.

सीरियल अनुपमा में खूब सारे टर्न एंड ट्विस्ट आ रहे हैं, जो शो को दिलचस्प बना रहे हैं. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा के साथ जो स्पाइस एंड चटनी रेस्तरां में जो होता है, उससे उसके मान-सम्मान को ठेस पहुंचती है. यशदीप भी उससे नाराज है और उसे केयरलेस समझता है. अनु पूरी तरह से टूट गई है. इस बीच मेकर्स अनु के भाई भावेश की एंट्री सीरियल में करा रहे हैं. अब सुनने में आ रहा है कि परख मदान ने शो को अलविदा कह दिया.


अनुपमा से खत्म हुआ परख मदान का किरदार
अनुपमा में परख मदान के किरदार का नाम दीया है, जो एक डांस टीचर है. वो यशदीप की दोस्त है. हालांकि कई दिनों से उनका किरदार शो में दिखाया नहीं जा रहा. फैंस कयास लगा रहे कि उनका पत्ता कट तो नहीं गया शो से. इस बारे में परख ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा कि, “अनुपमा में मेरा ट्रैक ओपन-एंडेड रखा गया है. जब भी कहानी डांस अकादमी में शिफ्ट होती, तब मेरा किरदार दिखाई देता था. अनुपमा अब यूएस में है और दूसरी स्टोरीलाइन दिखाई जा रही है, तो मेरा ट्रैक होल्ड पर रखा गया है.”

Anupama की जिंदगी में वापस आ रहा ये शख्स, बनेगा अनु का सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम, देखता रह जाएगा अनुज

Anupama: अनुपमा को अस्पताल ले जाएगा अनुज, क्या तोशू नहीं ये शख्स है अनु की बर्बादी के पीछे

Anupama: रूपाली गांगुली संग लड़ाई पर सुधांशु पांडे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कभी-कभी ऐसा होता है…


अब इस सीरियल में नजर आएगी परख मदान
परख मदान ने आगे बताया, मेकर्स ने शुरू से बताया था कि मेरा अनुपमा सीरियल में गेस्ट रोल होगा और मेरी जरूरत कभी-कभी होगी. मैं ऐसे शो को कैसे मना कर सकती थी. तो मुझे कोई शिकायत नहीं है. साथ ही एक्ट्रेस ने कहा, मेकर्स जानते है मैंने दूसरा शो ले लिया है. जब भी मेरी जरूरत शो में होगी, वो मुझे बुलाएंगे. गौरतलब है कि परख अब सीरियल भाग्य लक्ष्मी में नजर आएंगी और वो आंचल का रोल प्ले करेंगी. आंचल, नीलम की छोटी बहन है.

Anupama: अनुपमा के लिए श्रुति से लड़ जाएगा अनुज, क्या बिरयानी में कॉकरोच मिलाने की बात मान लेगा ये शख्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >