Anupama: रूपाली गांगुली ने शो के 5 साल पूरे होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यह शो मेरी जरूरत थी

Anupama: राजन शाही के शो अनुपमा को अब 5 साल पूरे हो गए हैं. ऐसे में रूपाली गांगुली ने इस खूबसूरत जर्नी के लिए निर्माताओं को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि अनुपमा मेरे लिए आत्म-सम्मान है और आत्मविश्वास है, जो मेरे जीवन के बेहद संघर्षपूर्ण दिनों के बाद आया है."

Anupama: रूपाली गांगुली के पॉपुलर शो अनुपमा ने अपने दिलचस्प एपिसोडे्स के बदौलत अपने शानदार पांच साल पूरे कर लिए हैं. इस सफलता को पूरी टीम ने सेलिब्रेट किया. जहां कलाकार झूमते और नाचते नजर आए. वहीं अनु का किरदार निभाने वाली रूपाली ने निर्माताओं के प्रति आभार व्यक्त किया.

अनुपमा के 5 साल पूरे होने पर क्या बोली रूपाली गांगुली

अनुपमा के 5 साल पूरे होने पर रूपाली गांगुली ने कहा, “मेरे लिए अनुपमा मेरे पापा और मम्मी का सपना सच होने जैसा है. यह मेरे माता-पिता का आशीर्वाद है. मेरे पति की भी यही इच्छा है कि मुझे एक नई पहचान मिले. यह शो मेरी चाहत नहीं, बल्कि मेरी जरूरत थी और मैंने इसके लिए काफी ज्यादा मेहनत की है. भगवान ने राजन शाही के जरिए मुझे यह शो दिया है. अनुपमा मेरे लिए आत्म-सम्मान है और आत्मविश्वास है, जो मेरे जीवन के बेहद संघर्षपूर्ण दिनों के बाद आया है.”

रूपाली ने अपनी सफलता का श्रेय इस शख्स को दिया

रूपाली गांगुली ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पति अश्विन के वर्मा को दिया. उन्होंने कहा कि उनके पति के सहयोग के बिना कुछ भी संभव नहीं हो पाता. एक्ट्रेस बोली, “यह एक पर्सनल जर्नी है, जिसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी. यह सपना शुरू से मेरा नहीं था. मैंने सपनों में भी खुद को एक बड़ी अदाकारा या स्टार के रूप में नहीं देखा था. मेरी मां ने मुझे किसी दिन कोई बड़ा कलाकार बनते देखा था और मेरे पति ने सोचा था कि एक अदाकारा के रूप में मुझे सही मुकाम मिलेगा.” सीरियल का लेटेस्ट ट्रेक अंश और प्रार्थना की शादी पर बेस्ड है. मोती बा प्रार्थना पर बच्चे को उन्हें और गौतम को सौंपने का दबाव डालती हैं. हालांकि अनु सपोर्ट में आती है और मोती बा को फटकार लगाती है. वह कहती है कोई भी उसकी मां से उसका बच्चा नहीं छीन सकता है.

यह भी पढ़ें- Param Sundari Box Office Collection Day 2: परम सुंदरी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >