Anupama: रूपाली गांगुली की वजह से कलाकार छोड़ते हैं शो, राजन शाही ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर चीज के लिए…

Anupama: सीरियल अनुपमा अपनी दिलचस्प कहानी की वजह से अक्सर सुर्खियां बटोरती है. हालांकि जब भी सीरियल से कोई किरदार जाता है, तो खबरें आती है कि रूपाली गांगुली की वजह से उन्होंने क्विट किया है. अब राजन शाही ने इन रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है.

Anupama: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा लंबे वक्त से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. यही वजह है कि टीआरपी चार्ट में ये अक्सर टॉप पर बना रहता है. हाल ही के दिनों में सीरियल में काफी बदलाव हुए. जिसमें लीप की वजह से कई कलाकारों को शो छोड़कर जाना पड़ा. इसमें मदालसा शर्मा से लेकर सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना शामिल है. हाल ही में ये भी खबरें आई थी कि राघव की भूमिका निभाने वाले मनीष गोयल भी रूपाली संग अनबन के बाद शो छोड़ने वाले हैं. अब इसपर राजन शाही ने रिएक्ट किया.

क्या रूपाली गांगुली की वजह से एक्टर्स छोड़ते हैं अनुपमा

विक्की लालवानी के साथ एक इंटरव्यू में राजन शाही से रूपाली गांगुली के खिलाफ इन आरोपों के बारे में पूछा गया. इसपर जवाब देते हुए उन्होंने मजाक में कहा कि अभिनेत्री हर चीज के लिए जिम्मेदार है, यहां तक कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक या सामाजिक मुद्दों के लिए भी. होता ये है कि वह काफी आसान टारगेट है, इसलिए सब उन्हें सुना देते हैं. जैसा कि हम सब जानते हैं कि पॉपुलैरिटी की कीमत चुकानी पड़ती है.

राजन शाही बोले- डेली सोप करते समय होती है असहमति

निर्माता का मानना ​​​​था कि स्मृति ईरानी के बाद रूपाली टीवी इंडस्ट्री की सबसे बड़े ब्रांडों में से एक थी. राजन शाही ने आगे बताया कि कोई भी व्यक्ति परफेक्ट नहीं होता है. हर किसी के अपने अच्छे और बुरे गुण होते हैं. उन्होंने कहा कि डेली सोप करते समय प्यार और असहमति दोनों होते हैं.

पारस और रूपाली बन सकते हैं दोस्त

इससे पहले, समर की भूमिका निभाने वाले पारस कलनावत ने शो से अचानक निकलने पर बात की थी. उन्होंने कहा कि रूपाली गांगुली संग काम करना कितना मुश्किल है. राजन शाही ने इसपर कहा कि वह अभी बच्चा है. शाही ने कहा कि इंडस्ट्री में कोई भी स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होता है और कई बातें पल भर में ही कह दी जाती हैं. उन्होंने यहां तक ​​कहा कि आप कभी नहीं जानते कि पारस और रूपाली कुछ सालों बाद दोस्त बन सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Phir Hera Pheri 3: सुनील शेट्टी ने परेश रावल के हेरा फेरी 3 छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बाबू भैया के बिना श्याम…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >