Anupama: अनुज की शो में जल्द होगी एंट्री, अनुपमा को लेटर लिख कहा- मैं वापस आ रहा हूं, मेरा इंतजार…

Anupama: राजन शाही के शो अनुपमा ने हाल ही में लीप लिया है. जिसके बाद अनु पूरी तरह बदल गई है. हालांकि बीते कई एपिसोड्स से अनुज गायब था. जिसके बाद नेटिजन्स को चिंता होने लगी कि क्या गौरव खन्ना ने शो छोड़ दिया है. अब जल्द ही उनकी एंट्री होने वाली है.

Anupama: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा अपनी इमोशनल स्टोरी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है, यही वजह है कि टीआरपी लिस्ट में ये अक्सर टॉप पर बनी रहती है. हाल ही में रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के शो ने लीप लिया है. जिसके बाद कई नई एंट्रीज हुई है. अनु अब शाह परिवार के साथ अहमदाबाद में रहती है.

अपनी मां अनुपमा से नफरत करती है राही

उसकी बेटी आध्या एक बार फिर दूर हो गई है. हालांकि प्रेम की मदद से आध्या, जिसका नाम अब राही है, वह मिल गई है, लेकिन अपनी मां से नफरत करती है. राही जब घर से भागी थी, तो वह अनाथालय में रहने चली गई थी. यहां के लोगों से उसे काफी प्यार है, यही वजह है कि जब अनाथालय पर संकट आती है, तो राही अपनी मां से मदद मांगने के लिए जाती है. इधर अनु वादा पूरा करती है और अपनी बेटी को वापस लेकर अहमदाबाद के लिए निकल जाती है.

अनुज ने भेजा अनुपमा के लिए गिफ्ट

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में अनु को अनुज से एक स्पेशल पार्सल मिलता है. वह खुशी से झूम उठती है और पैकेज खोलने के लिए अपने पसंदीदा जगह पर जाती है. प्रेम चुपचाप उसका पीछा करता है. वह देखना चाहता है कि इसमें आखिरकार क्या है. जैसे ही अनु पार्सल खोलती है, वह उन सालों को याद करती है, जब अनुज ने इसे भेजा था और यह उनकी बेटी के हाथों पहुंचा. दूर से देख रहा प्रेम चाहता है कि अनु हमेशा ऐसे ही मुस्कुराती रहे.

जल्द ही अनुपमा में होगी अनुज की एंट्री

बॉक्स खोलने पर, अनुपमा को एक सुंदर पेंडेंट के साथ-साथ अनुज की ओर से लिखा गया एक लेटर मिलता है. जैसे ही वह इसे पढ़ती है. वह इमोशनल हो जाती है. इसमें लिखा होता है, आई लव यू. अनुज बताता है कि उनका रिश्ता कितना अनमोल है. जब तक उनकी बेटी रहेगी. उन्हें कोई अलग नहीं कर सकता है. आगे लिखा था, “मैं वापस आ रहा हूं. कृपया मेरा इंतजार करें.” ये पढ़कर अनु खुशी से नाचने लगती है और कहती है, आई लव यूं टू अनुज.

Also Read- Anupama: क्या रूपाली गांगुली की वजह से किंजल ने छोड़ा शो? निधि शाह बोली- मेरे सीन्स काटे गए…

Also Read- Anupama: शाह हाउस लौटते ही राही करने लगी सबको परेशान, अनु को सताने के लिए आध्या ने बनाया मास्टर प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >