Anupama: अनुपमा को भूल अनुज करेगा श्रुति से शादी!काव्या और पाखी के बच्चों की होगी एंट्री, आएंगे 7 बड़े ट्विस्ट

1 / 1
Anupama: अनुपमा को भूल अनुज करेगा श्रुति से शादी!काव्या और पाखी के बच्चों की होगी एंट्री, आएंगे 7 बड़े ट्विस्ट
फुल स्क्रीन में देखें

Anupama: अनुपमा को भूल अनुज करेगा श्रुति से शादी!काव्या और पाखी के बच्चों की होगी एंट्री, आएंगे 7 बड़े ट्विस्ट

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा लीप के बाद बेहद रोमांचक हो गया है. अनुपमा की अनुज की कहानी पांच साल आगे बढ़ गई है. आने वाले दिनों में सीरियल में कई बड़े ट्विस्ट आने वाले है, जिसके बारे में दर्शकों ने सोचा नहीं होगा.

रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा की आगे की कहानी जानने के लिए फैंस काफी उत्साहित है. कहानी में नये ट्विस्ट और टर्न ने लोगों की एक्साइमेट बढ़ा दी है.

अनुपमा के अमेरिका जाते ही नयी परेशानियों ने उसे घेर लिया. हालांकि अनुपमा उससे किसी तरह निकलती है और अपने लिए एक नौकरी खोजती है. अनुपमा को शेफ वाली नौकरी मिलती है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि उसे प्रमोशन मिल जाएगा.

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में जाएगा कि अनुज और श्रुति की सगाई हो चुकी है. रिपोर्ट्स की मानें तो अनुज, अनुपमा को भूलकर श्रुति के साथ शादी करने का फैसला करेगा.

छोटी अनु ने अमेरिका जाने के बाद अपना नाम बदल कर आध्या रखा लिया है. आध्या, अमेरिका में अनुपमा को देखेगी, जिसके बाद वो नहीं चाहेगी कि अनुपमा उ���की जिंदगी में वापस आए.

मुस्कान बामने ने अनुपमा को अलविदा कह दिया है. अब पाखी का किरदार चांदनी भगवानानी निभा रही है. पाखी की बेटी का रोल शो में आध्या बारोट निभाएगी.

काव्या लीप के बाद एक बेटी की मां है. उसकी बेटी हॉस्टल में है. काव्या, वनराज के खिलाफ जाकर अपनी बेटी को शाह हाउस लेकर आएगी. इसपर वनराज कैसे रिएक्ट करेगा, ये देखने लायक होगा.

लीप के बाद कपाड़िया परिवार दिखाया जाएगा, जिसमें कंपनी मालती देवी और बरखा मिलकर चलाएगी. मालती ने अनुपमा से पीछा छुड़वाने का काफी प्रयास किया और वो सफल भी हो गई.

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज भगवान की पूजा करता है और कहता है कि छोटी अनु को कम गुस्सा आए. अनुज कहता है कि छोटी अनु ने अपने बचपन में काफी कुछ देखा है.

अनुज इस बात से अनजान होता है कि अनुपमा भी अमेरिका में है. वहीं, श्रुति की मुलाकात अनुपमा से हो चुकी है. श्रुति फिलहाल अनुपमा और अनुज के पास्ट से बेखबर है.

डिंपी की जिंदगी में तपिश की एंट्री होती है. तपिश, डिंपी से सवाल करता है कि वो पांच साल से उसके मैसेज और कॉल का जवाब क्यों नहीं दे रही है. हालांकि डिंपी उससे बात करने से बचती है.

Also Read: Anupama में चांदनी भगवानानी के नई पाखी बनने पर मुस्कान बामने ने तोड़ी चुप्पी, कह दी बड़ी बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >