Anupama: अनुपमा ने दिया अनुज की वापसी का हिंट? क्या गौतम का असली चेहरा आएगा सबके सामने

Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा अनु अपने हाथ पर लगे मेहंदी को देखती है और उसे अनुज की याद आती है. दूसरी तरफ प्रार्थना, पराग से गौतम के बारे में बात करने का सोचती है.

Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, पराग से कहती है अनु की रसोई भले छोटी हो, लेकिन उसे विश्वास है कि उसका बिजनेस बढ़ सकती है. अनु उन्हें आश्वासन देती है कि अनु की रसोई फलेगी-फूलेगी. दूसरी तरफ ख्याति बा को बेचैन देखकर सवाल करती है. बा कहती है उसे चिंता है कि अगर राही और प्रेम मिलकर काम करेंगे तो, प्रेम घर छोड़ सकता है. अनु, राही के लिए लौंग की भाप तैयार करती है, ताकि वह उसको लगा सकें और उसके मेहंदी का रंग गहरा हो जाए. अनु अपने हाथ पर लगे मेहंदी को देखती है और उसे अनुज की याद आती है.

अनुपमा को आई अनुज की याद

अनुपमा की मेहंदी पर पानी गिर जाता है, लेकिन फिर भी उसका रंग बरकरार रहता है. वह अपने हाथ को चूमती है और पुरानी यादें ताजा हो जाती है. वह सोचती है कि उसके प्यार का रंग काफी फीका नहीं पड़ सकता है. वह कहती है आज उसे कितनी अनुज की याद आ रही है क्योंकि राही की शादी का पहला फंक्शन आज से शुरू होने वाला है. वह सोचती है कि अगर वह होते तो, यकीनन वह काफी खुश होते. दूसरी तरफ राही, अनु को बताती है कि गौतम कैसे उससे बदतमीजी करने की कोशिश कर रहा था और उसने उसे थप्पड़ मार दिया.

गौतम की सच्चाई आएगी पराग के सामने?

अनुपमा, राही से कहती है कि वह गौतम की सच्चाई छिपाकर अच्छा नहीं कर रही. राही उसे बताती है उसने प्रार्थना की वजह से सबकुछ किसी को नहीं बताया. राही कहती है कि वह उम्मीद करती है की प्रार्थना उसकी सच्चाई बताने का हिम्मत कर पाए. अनु अपनी बेटी को उससे सर्तक रहने के लिए कहती है. दूसरी तरफ प्रार्थना, पराग से गौतम के बारे में बात करने का सोचती है. हालांकि पराग उसके सामने गौतम की तारीफ करता है और वह ये सुनकर चौंक जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >