Anupama: अंश ने शो के अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा, बोले- कुछ इमोशनल और चौंकाने वाले…

Anupama: राजन शाही का शो अनुपमा अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों को टीवी के स्क्रीन से बांधे रखता है. शो की कहानी अनुपमा के इर्द-गिर्द घूम रही है. जिसमें वह कई तरह के दुखों का सामना कर रही है. अब अंश की भूमिका निभाने वाले वरुण कस्तूरिया ने अपकमिंग ट्विस्ट से पर्दा उठाया है.

Anupama: रूपाली गांगुली का शो अनुपमा अपने बेहतरीन ट्विस्ट से दर्शकों को कूब एंटरटेन कर रहा है. सीरियल के हाल ही के एपिसोड में जबरदस्त उतार चढ़ाव आए. जिसमें आर्यन की मौत के बाद अनु को मुंबई में नई जिंदगी शुरू करनी पड़ी. राही से लेकर प्रेम, शाह और कोठारी हाउस सभी उससे नफरत करने लगे. अब अंश की भूमिका निभाने वाले वरुण कस्तूरिया ने अपकमिंग ट्विस्ट से पर्दा उठाया है.

अनुपमा के अपकमिंग ट्रैक को लेकर क्या बोले अंश

राजन शाही के शो अनुपमा के अपकमिंग ट्रैक के बारे में बात करते हुए वह कहते हैं, “मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि कुछ इमोशनल और अप्रत्याशित मोड़ आने वाले हैं. मेरा किरदार नई जिम्मेदारियों का सामना करेगा और कुछ बड़े फैसले लेगा. रिश्तों की परीक्षा होगी और आपको अंश शाह का अधिक समझदार और संवेदनशील पक्ष देखने को मिलेगा.”

वरुण कस्तूरिया ने अंश का किरदार निभाने पर बात की

वरुण कस्तूरिया ने शो में अपने किरदार को लेकर इंडिया फोरम संग बात की. उन्होंने कहा, “अभिनेताओं के तौर पर हम अक्सर अपने किरदारों की भावनाओं से गहराई से जुड़ते हैं. जब दर्शक उन किरदारों से जुड़ना या उनकी नकल करना शुरू कर देते हैं, तब एहसास होता है कि यह कितना शक्तिशाली है. यह दर्शाता है कि कहानी ने वाकई प्रभाव डाला है. इसके अलावा, यह जिम्मेदारी का एहसास भी कराता है, हम सिर्फ अभिनय नहीं कर रहे हैं, हम लोगों को प्रभावित कर रहे हैं, कभी-कभी जितना हम महसूस करते हैं उससे कहीं ज्यादा.”

कहां से फीडबैक लेते हैं अंश

उन्होंने आगे कहा कि जब फीडबैक की बात आती है, तो सोशल मीडिया दोधारी तलवार की तरह काम करता है. तारीफ निश्चित रूप से अच्छा लगता है, यह आपको प्रेरित करता है, लेकिन हां, सोशल मीडिया प्यार और ट्रोलिंग दोनों के साथ आता है. मैंने सीखा है कि किसी भी चीज को पर्सनली नहीं लेना चाहिए. मुख्य बात यह है कि अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें और याद रखें कि आपने क्यों शुरू किया.

यह भी पढ़ें- Abhishek Bachchan ने ऐश्वर्या राय से अलग होने की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं कुछ बोलूंगा तो…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >