Anupama: क्या अनुपमा और अनुज के रोमांस से आकांक्षा को होती है जलन, जानें क्या बोली गौरव खन्ना की पत्नी

अनुपमा सीरियल में अनुपमा-अनुज की केमेस्ट्री के फैंस दीवाने हैं. दोनों को ऑन-स्क्रीन रोमांस करते देख गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला का क्या हाल होता है. इसपर एक्ट्रेस ने बात की.

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का सीरियल अनुपमा कभी अपने ट्रैक तो कभी अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर चर्चा में रहता हैं. सीरियल में अनुपमा और अनुज की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के फैंस दीवाने है. दर्शक हर हाल में चाहते हैं कि शो में एक बार फिर से दोनों एक हो जाए. इन दिनों शो में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा, अनुज के घर शिफ्ट हो गई है. उसके आने से श्रुति काफी इनसिक्योर हो गई है और अनुज से शादी करने की जिद्द पकड़ लेती है. वहीं, अनुज और अनुपमा की जोड़ी की तारीफ हर कोई करता है. ऐसे में क्या अनुज की रियल वाइफ आकांक्षा चमोला को उनकी केमेस्ट्री से जलन नहीं होती. इसपर आकांक्षा ने रिएक्ट किया है.


क्या आकांक्षा चमोला को अनुपमा-अनुज की केमेस्ट्री से होती है जलन
राजन शाही का सीरियल अनुपमा टीआरपी लिस्ट में सबसे टॉप पर है. सीरियल में अनुपमा और अनुज के रोमांस सीन्स दर्शकों को काफी पसंद है. गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा ने उनके ऑन-स्क्रीन रोमांटिक सीन पर रिएक्ट किया. ईटाइम्स टीवी के साथ एक इंटरव्यू में आकांक्षा ने कहा, “मुझे रोमांस और केमिस्ट्री देखकर बिल्कुल भी जलन नहीं होती.” वहीं. गौरव ने बताया कि जब भी कोई रोमांटिक सीन होता है तो आकांक्षा इसपर उन्हें इनपुट देती है.

Anupama Spoiler Alert: श्रुति के कान भरेगी आध्या, अपनी मां को बेइज्जत करने का नहीं छोड़ेगी मौका, अनुज सिखाएगा सबक

Also Read- Anupama Spoiler Alert: आध्या करेगी अपनी मां अनुपमा को जलील, देगी अनुज से दूर रहने की वॉर्निंग

Also Read- Anupama Upcoming Twist: अनुपमा की रेसिपी डायरी को जला देगी आध्या, दिव्या एकतरफा शादी की बताएगी सच्चाई


गौरव खन्ना ने कही ये बात
गौरव खन्ना ने आगे कहा, वो मुझे टिप्स देती है कि यार तुमने ये कम किया. तुम्हें थोड़ी देर और अनुपमा का हाथ पकड़ना चाहिए, रोमांस अधिक दिखना चाहिए था. वह मेरी होम ट्यूटर है और मैं दोबारा वही गलतियां ना करने की कोशिश करता हूं. आप अनुज द्वारा जो भी स्क्रीन पर देख रहे हैं, तो वो मेरे निर्देशक, मेरे राइटर्स, मेरे को-स्टार्स और मेरी वाइफ द्वारा बताया गया है. वहीं, अनुपमा के ट्रैक की बात करें तो अनुपमा के अनुज के घर में शिफ्ट होने पर बार-बार आध्या उसकी बेइज्जती करती है. वो श्रुति को भड़काती है कि अनुपमा, अनुज को इम्प्रेस करने के लिए घर आई है.

Also Read- Anupama: क्या सच में रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के बीच नहीं होती बात, प्रोड्यूसर राजन शाही बोले- अगर उन्हें कोई समस्या…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >