Anupama की बेटी राही ने रियल लाइफ में की सगाई, लाल साड़ी में शेयर की रोमांटिक इंगेजमेंट फोटोज, बॉयफ्रेंड संग शुरू किया नया सफर

Anupama: ‘अनुपमा’ फेम एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड विग्नेश अय्यर से सगाई कर ली है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर इंगेजमेंट की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की, जिनमें दोनों ट्रेडिशनल लुक में नजर आए. सेलेब्स और फैंस ने कपल को नई शुरुआत के लिए ढेरों बधाइयां दी.

Anupama: टीवी इंडस्ट्री से एक खुशखबरी सामने आई है. लोकप्रिय सीरियल ‘अनुपमा’ में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बना चुकी एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय ने अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत कर दी है. अद्रिजा ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड विग्नेश अय्यर के साथ सगाई कर ली है. एक्ट्रेस ने अपनी सगाई की फोटोज फैंस के साथ शेयर की है. फोटोज शेयर करते ही इसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देने लगे हैं.

अद्रिजा रॉय ने शेयर की अपनी सगाई की तसवीरें

अद्रिजा रॉय ने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में अद्रिजा लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं, जिसमें साउथ इंडियन टच साफ झलक रहा है. उन्होंने अपने लुक को सिंपल ज्वेलरी और सॉफ्ट मेकअप के साथ कंप्लीट किया है. वहीं विग्नेश अय्यर नीले रंग के कुर्ते और सफेद लुंगी में नजर आए, जो उनके ट्रेडिशनल अंदाज को और खास बना रहा था. दोनों की जोड़ी तस्वीरों में बेहद प्यारी लग रही है. तस्वीरें शेयर करते हुए अद्रिजा ने दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा, “जिस प्यार के लिए मैंने दुआ की थी, उससे सगाई हो गई. एक साधारण ‘हैलो’ से लेकर एक पवित्र वादे तक… मेरा दिल अब घर जैसा महसूस करता है. आई लव यू माय लव.”

सेलेब्स दे रहे बधाई

जैसे ही अद्रिजा रॉय की यह पोस्ट सामने आई, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई. जया भट्टाचार्य, इशिता गांगुली, मनीष नागदेव और कृतिका देसाई समेत कई सेलेब्स ने कमेंट कर उन्हें नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी. फैंस भी अद्रिजा और विग्नेश की जोड़ी पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

अनुपमा में अद्रिजा बनी है अनुपमा की बेटी

काम की बात करें तो अद्रिजा रॉय इन दिनों ‘अनुपमा’ में अपने किरदार राही से दर्शकों का दिल जीत रही हैं. शो में उनकी जोड़ी प्रेम के साथ नजर आती है. राही, अनुज और अनुपमा की बेटी के रोल में है.

यह भी पढ़ेंAnupama: ‘अनुपमा’ की राही को मिला उसका असली प्रेम, जानें अद्रिजा रॉय किससे कर रही सगाई, शादी को लेकर सामने आया ये अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >