Anupama Twist: पारितोष को नहीं है अपनी गलती का एहसास, किंजल उठाएगी बड़ा कदम, वनराज देगा किसका साथ?

सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राखी और लीला, अनुपमा की इस हरकत से खुश नहीं है. उन्हें लग रहा है कि किंजल को उसे सारी सच्चाई नहीं बतानी चाहिए थी. इससे उसका घर टूट जाएगा. वहीं, वनराज, अपने बेटे की जगह अपनी बहू का साथ देता है.

Anupama upcoming twist: टीवी सीरियल अनुपमा में मेकर्स भरपूर ट्विस्ट एंड टर्न लेकर आ रहे है. इस हफ्ते किंजल और पारितोष का ट्रैक चल रहा है. तोशू के अफेयर की सच्चाई शाह परिवार के सामने आ गई है. किंजल इस सच को जानकर सदमे में है. वनराज भी अन्दर से काफी हिला हुआ है. उसे समझ नहीं आ रहा है कि क्या हो रहा है.

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, किंजल से कहती है कि उसके साथ भी धोखा हुआ था औऱ वो 8 साल तक सच से अनजान थी. इससे लिए उसने किंजल को सारी सच्चाई बता दी. अनुपमा कहती है, किंजल ही सिर्फ तोशू को सजा दे सकती है. पारितोश उसे समझाने की कोशिश करता है.

पारितोष ने लगाया अनुपमा पर ये इल्जाम

अनुपमा पर पारितोष इल्जाम लगाता है कि वो उसका परिवार तोड़ना चाहती है. वो कहता है कि किंजल और आर्या से वो बहुत प्यार करता है. तोशू, किंजल को खुद पर भरोसा करने के लिए कहता है. किंजल कहती है वो उसे माफ कर देगी. लेकिन क्या वो ये गलती कर सकती है. इसपर तोशू चिल्ला देता है. वनराज उसे अपनी आवाज नीचे रखने के लिए कहता है.

Also Read: Anupamaa Twist: पारितोष के अफेयर का सच जानकर किंजल करेगी सुसाइड! कैसे उलझे रिश्तों को ठीक करेगी अनुपमा?
पारितोष को नहीं गलती का एहसास

पारितोष को अपनी गलती का थोड़ा भी एहसास नहीं होता. वनराज उसे थप्पड़ मारता है. तोशू अपनी गलती को जस्टिफाई करता है औऱ कहता है कि आदमियों की अपनी जरूरतें होती है. वो अपने पिता वनराज पर अनुपमा को धोखा देने पर सवाल उठाता है. वनराज किंजल के लिए स्टैंड लेते है.राखी और लीला किंजल को कोई भी निर्णय लेने से पहले आर्या के बारे में सोचने के लिए कहती है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि किंजल अपने पति को छोड़ने का फैसला करती है. वनराज, तोशू को घर से निकाल देता है. आने वाला एपिसोड काफी जबरदस्त होने वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >