Anupamaa Twist: पारितोष के अफेयर का सच जानकर किंजल करेगी सुसाइड! कैसे उलझे रिश्तों को ठीक करेगी अनुपमा?

अनुपमा के आने वाला एपिसोड में पारितोष की सच्चाई सबके सामने आने वाली है. किंजल ये जानकर टूट जाएगी. वो तोशू को माफ करने के बारे में कहती है. किंजल कहती है वो उसे एक शर्त पर माफ करेगी. उसकी शर्त जानकर तोशू चिल्लाने लगता है.

Anupamaa upcoming twist: टीवी सीरियल अनुपमा इन दिनों काफी दिलचस्प मोड़ पर आ गया है. अनुपमा के सामने अपने बेटे पारितोष का वो सच सामने आता है, जो उसे अन्दर तक हिला देता है. किंजल की प्रेग्नेंसी की वजह से तोषु गर्लफ्रेंड बना लेता है और ये जानकर अनुपमा टूट जाती है. वो उसे थप्पड़ मारती है और काफी बुरा-भला कहती है.

पारितोष की सच्चाई

अनुपमा का आने वाला एपिसोड काफी जबरदस्त होने वाला है. शो में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, पारितोष की सच्चाई सबके सामने ला देगी. अनुपमा सबको बताती है कि तोशू सबसे झूठ बोलकर राजकोट के एक होटल में एक लड़की के साथ था. मुंबई में इंटरव्यू का बहाना बनाकर वो उस लड़की के साथ था. किंजल यह सुनकर टूट जाती है और तोशु से पूछती है कि क्या यह सच है.

पारितोष ने दी सफाई

तोशु कहता है कि वो सिर्फ किंजल से प्यार करता है. किंजल उसे अपनी बेटी की कसम खाने के लिए कहता है और तोशू इसपर चुप हो जाता है. तोशू उसे समझाता है कि उसका कोई अफेयर नहीं है और वो उस लड़की का नाम भी नहीं जानता. वो कहता है कि वो बस बहक गया था. अनुपमा उसकी बातें सुनकर उसे थप्पड़ मारती है.

Also Read: इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस पर चढ़ा ‘अनुपमा’ का खुमार, वायरल डायलॉग ‘आपको क्या’ पर बनाया वीडियो, आपने देखा?
किंजल करेगी सुसाइड!

किंजल, पारितोष को कहती है कि वो उसकी गलती के लिए उसे माफ कर देगी, लेकिन उसकी एक शर्त है. किंजल कहती है कि वो भी ये गलती करेगी. वो कहती है ये एक टाइमपास होगा औऱ कुछ भी नहीं. ये सुनकर तोशू उसपर चिल्लाने लगता है. किंजल उसे चिल्लाने के लिए नहीं कहती है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, किंजल के सामने पारितोष का सच जैसे ही सामने आता है, वो काफी टूट जाती है. वो ये सदमा झेल नहीं पाती और सुसाइड करने की कोशिश करती है. अब ऐसा होगा या नहीं, ये आने वाले एपिसोड में पता चलेगा. फिलहाल दर्शकों को इसके लिए इंतजार करना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >